बॉबी की Love Story में सबसे बड़े विलेन थे पिता धर्मेंद्र, 5 साल डेटिंग के बावजूद नहीं बना पाए अपनी दुल्हन

बॉबी ने तान्या आहूजा के साथ शादी रचा ली। इसके बाद उनके घर साल 2002 में बेटे आर्यमन देओल का जन्म हुआ और साल 2004 में उनके छोटे बेटे धरम का जन्म हुआ।

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘बरसात’ से अपने करीब की शुरुआत करने वाले अभिनेता बॉबी देओल को भला कौन नहीं जानता। बॉबी देओल हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे बेटे हैं। बॉबी ने यूं तो अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पिछले दिनों वेब सीरीज ‘आश्रम’ में काम करने के बाद बॉलीवुड के टॉप स्टार का तमगा मिला है। बता दें, 24 जनवरी को बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच हम आपको बताएंगे बॉबी देओल की एक ऐसी प्रेम कहानी जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं।

टॉप एक्ट्रेस से हुआ था इश्क
दरअसल, फिल्म ‘बरसात’ अपने करियर की शुरुआत करने के बाद बॉबी बहुत जल्द लाइमलाइट में आ गए थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें अपनी पहली फिल्मों के लिए ‘फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू’ अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद बॉबी को एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने का मौका मिला, लेकिन इसी बीच बॉबी उस दौर की मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी के साथ इश्क कर बैठे। कहा जाता है कि नीलम और बॉबी देओल एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे और इन दोनों को अक्सर एक दूजे के साथ भी देखा जाता था। इतना ही नहीं बल्कि कपल ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। रिपोर्ट की माने तो बॉबी देओल नीलम से शादी करने के लिए तैयार थे लेकिन तभी पिता धर्मेंद्र उनकी इस प्रेम कहानी का कांटा बन गए।

पिता के खातिर अलग हुए बॉबी
कहा जाता है कि, बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र इस रिश्ते से खुश नहीं थे, हालांकि इसका निजी कारण कोई नहीं जानता। बॉबी देओल की प्रेम कहानी में पिता धर्मेंद्र दुश्मन बने या फिर कोई और? लेकिन 5 साल तक नीलम कोठारी को डेट करने के बावजूद बॉबी इन्हें अपनी पत्नी नहीं बन पाए। कहा जाता है कि, बॉबी अपने पिता धर्मेंद्र की बहुत इज्जत करते थे जिसके बाद उन्होंने अपने पिता की बात नहीं डाली और वह नीलम से अलग हो गए। इसी बीच बॉबी ने तान्या आहूजा के साथ शादी रचा ली। इसके बाद उनके घर साल 2002 में बेटे आर्यमन देओल का जन्म हुआ और साल 2004 में उनके छोटे बेटे धरम का जन्म हुआ। बॉबी देओल की तरह ही उनकी पत्नी तान्या भी काफी पॉप्युलर है। दरअसल वह दिवंगत मल्टीमिलेनियर बैंकर देवेंद्र आहूजा की बेटी है और एक बड़ी फैशन डिजाइनर भी है।

नीलम ने अफेयर पर खुलकर की बात
वही बात की जाए नीलम के बारे में तो नीलम ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वह 90s के दौर की एक पापुलर एक्ट्रेस रही है। उन्होंने पिछले दिनों हुए एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी के साथ अपने रिश्ते पर बातचीत भी की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि, “अपने ब्रेकअप का फैसला हमने मिलकर लिया और इसमें किसी तीसरे व्यक्ति को ब्लेम नहीं किया जा सकता। हां यह सच है कि बॉबी और मैं अलग हुए। मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें करना पसंद नहीं करती, लेकिन गलत खबरों की वजह से मुझे बोलना पड़ रहा है।”

बॉबी से अलग होने के बाद नीलम ने अभिनेता समीर सोनी से शादी रचा ली और इसके बाद उन्होंने एक बेटी को गोद भी ले लिया। फिलहाल में अपने परिवार में खुशहाल जिंदगी की रही है तो वही बॉबी देओल भी अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ एक खूबसूरत जिंदगी जी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद भी EX-ब्वॉयफ्रेंड के इश्क में हैं Sushmita, रोमांटिक बर्थडे पोस्ट पर हंगामा

Latest Posts

spot_img

you may like