Billi Billi वीडियो सॉन्ग हुआ आउट, फैंस को पसंद आया  Salman Khan का लुक

Billi Billi  Salman Khan: सलमान खान की आगामी फिल्म का ‘किसी का भाई किसी की जान’ का दूसरा वीडियो सॉन्ग ‘बिल्ली-बिल्ली’ यूट्यूब पर आज रिलीज कर दिया गया है। यह सॉन्ग काफी शानदार है। फैंस को भी यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। वीडियो सॉन्ग में सलमान खान का लुक काफी शानदार लग रहा है।

इस वीडियो सॉन्ग में सलमान खान और पूजा हेडगे की जोड़ी भी काफी जंच रही है। इस वीडियो सॉन्ग में सलमान खान का डांस काफी गजब लग रहा है। वीडियो सॉन्ग में पूजा हेडगे, वेंकटेश, भूमिका चावला, जस्सी गिल, राघव जुआल और शहनाज गिल भी इस सॉन्ग पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। सॉन्ग में सभी एक्टर्स काफी अच्छी लग रहे हैं।

फैंस को भी यह वीडियो सॉन्ग काफी अच्छा लग रहा है। फैंस भी इस सॉन्ग पर काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’यही तो है बॉलीवुड !!कोई फल्तुगिरी नहीं, कोई नंगापन नहीं, कोई बकवास नहीं, बस साफ सुधरा सॉन्ग! ऐसा सिर्फ सलमान ही कर सकते हैं।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, यही तो है बॉलीवुड !!कोई गंदा नहीं, कोई रीमेक नहीं, कोई किसिंग सीन नहीं, कोई ओवर एक्टिंग नहीं। केवल साफ सुथरा सॉन्ग। सलमान खान एक अभिनेता नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए इमोशन है। इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’सलमान ने इस गाने, बेहतरीन डांस स्टेप्स, अपने करिश्मे और स्वैग से सबको प्रभावित किया है।’’

बता दें कि, ‘बिल्ली-बिल्ली’ सॉन्ग को सुखबीर ने गाया है। इस सॉन्ग का म्यूजिक सुखबीर ने दिया है। सॉन्ग की लिरिक्स को विकी संधू द्वारा लिखा गया है। आपको बता दें कि, फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को अभिनेता सलमान खान ने अपने बैनर सलमान खान प्रोडक्शन के तले खुद ही प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में है। 

इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेडगे हैं। फिल्म में सलमान खान के भाईयों का किरदार जस्सी गिल, राघव जुआल और सिद्धार्थ निगम निभा रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Tiger 3 के लिए Salman Khan संग 7 दिन शूटिंग करेंगे Shah Rukh Khan

Latest Posts

spot_img

you may like