Biggboss हाउस टास्क को लेकर Nikki और Kashmera में हुआ जोरदार झगड़ा !!

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Biggboss 14) में बीते एपिसोड में बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। शो में कंटेस्टेंट्स का झगड़ा और भी बढ़ता दिख रहा है। दरअसल जब से बिगबॉस हाउस में सीनियर कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। तभ से शो और भी सुर्खियों में आ गया है। पुराने कंटेस्टेंट्स बहुत ही जोश में गेम खेलते नजर आ रहे है जिसकी वजह से नए कंटेस्टेंट्स का गेम फीका नजर आ रहा है। मंगलवार को शो में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के बीच भी काफी बहसबाजी हुई। दोनों के बीच टास्क को लेकर जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। वहीं इस दौरान कश्मीरा और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) भी झगड़ती नजर आईं।

आपको बता दे इससे पहले भी घर के अंदर निक्की और कश्मीरा के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी है। एक बार फिर निक्की कश्मीरा के उम्र को लेकर कमेंट करती हैं जिसपर कश्मीरा भड़क जाती हैं। कश्मीरा कहती हैं कि निक्की को उनकी उम्र को लेकर बात नहीं करनी चाहिए थी। यहां वे अपनी उम्र की वजह से नहीं बल्क‍ि अपने टैलेंट की वजह से आई हैं। निक्की भी कहती हैं कि उन्हें कश्मीरा में शो जीतने की क्षमता नहीं नजर आ रही है।

Latest Posts

spot_img

you may like