Rakhi Sawant ने Nikki Tamboli को दी गंदी गालियां !!

शो में राखी सावंत (Rakhi Sawant) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के बीच की लड़ाई बढ़ती जा रही है। दोनों के बीच पहले से ही नोंक-झोंक चल रही थी, पर अब ये गाली-गलौच पर उतर गई है।

Nikki Tamboli Cries: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Biggboss 14) में एक बार फिर से कंटेस्टेंट्स के बीच खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में राखी सावंत (Rakhi Sawant) और निक्की तंबोली के बीच की लड़ाई बढ़ती जा रही है। दोनों के बीच पहले से ही नोंक-झोंक चल रही थी, पर अब ये गाली-गलौच पर उतर गई है। अब शुक्रवार के एप‍िसोड में दोनों के बीच की यह लड़ाई एक लेवल और बढ़ी दिखी। दरअसल राखी ने निक्की को गंदी गालियां दी जिससे निक्की तंबोली काफी ज्यादा आहत हो गईं। वे बाहर निकलकर रोती दिखाई दीं।

दरअसल हुआ यू, राखी सावंत, निक्की की मिमिक्री करती हैं। वे जान कुमार सानू संग निक्की की मिमिक्री करती हैं। साथ ही ये भी कहती हैं कि निक्की लड़कों को कोने में लेकर जाती है। इसके शरीर से बदबू आती है। ये बाथरूम में जाकर कचरा चुनती है। राखी के साथ-साथ अर्शी खान भी निक्की का मजाक उड़ाती हैं। निक्की भी राखी को जवाब देती हैं। जब बात काफी ज्यादा बढ़ जाती है तब‍ निक्की बाहर आकर अकेले में रोने लगती हैं।

Latest Posts

spot_img

you may like