Biggboss हाउस में बना खुशी का माहौल, Rubina और Abhinav ने मनाया करवा चौथ

गुरुवार की रात बिगबॉस हाउस के अंदर करवा चौथ का नजारा देखने को मिला। जी हां रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इस दौरान घर में सभी सदस्यों ने जमकर मस्ती की।

रियलिटी शो बिग बॉस 14 एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बीते एपिसोड में बिगबॉस हाउस की रौनक ही कुछ और लगी। दरअसल गुरुवार की रात बिगबॉस हाउस के अंदर करवा चौथ का नजारा देखने को मिला। जी हां रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इस दौरान घर में सभी सदस्यों ने जमकर मस्ती की। गुरुवार का दिन काफी एंटरटेनिंग रहा। इसी के साथ घर में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) के बीच बहस भी देखने को मिली। जैस्मिन भसीन और पवित्रा पुनिया पहले तो बातचीत के जरिए ही किसी फैसले पर पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन बात नहीं बनती है। जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो जाती है। वही दूसरी ओर एक टास्क के दौरान पवित्रा और जैस्मिन ऑर्बिट पर घूमना शुरू कर देती हैं। घूमने के बीच जब जैस्मिन, पवित्रा को गिराने की कोशिश करती हैं, वे उस प्रयास में सफल हो जाती हैं और उसके बाद घर की नई कैप्टन बन जाती हैं। कैप्टन बनते ही जैस्मिन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता और वे सबसे पहले ये खबर अपने दोस्त अली गोनी को देती हैं।इसी के साथ ही कैप्टन बनते ही जैस्मिन के सामने सबसे पहली चुनौती आती है कि सदस्यों के बीच ड्यूटी कैसे बांटी जाए। हलाकि हमेशा की तरह ये काम काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। बिगबॉस 14 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहे लहरें के साथ।

Latest Posts

spot_img

you may like