Abhinav Shukla ने Kavita Kaushik और उनके पति रोन‍ित बिस्वास के आरोपों पर दिया रिएक्शन !!

बिगबॉस हाउस से जाते हुए कव‍िता ने अभ‍िनव शुक्ला के बारे में किसी खुलासे का जिक्र भी करते हुए निकली थी। जिसके बाद कव‍िता के पति रोन‍ित बिस्वास ने अभ‍िनव पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों पर अभ‍िनव शुक्ला ने अपना शॉकिंग रिएक्शन दिया है।

Abhinav Shukla Reaction on Allegation: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Biggboss 14) अब धीरे-धीरे फिनाले की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स का जबरजस्त पावर देखने को मिल रहा है। घर में जहां एक तरफ पर्सनैलिटी का टेस्ट होता है वहीं रिश्तों का भी इम्त‍िहान होता रहता हैं। वही बिगबॉस हाउस में पिछले दिनों कव‍िता कौश‍िक (Kavita Kaushik) ने घर के मुख्य द्वार से एग्ज‍िट कर सभी को चौंका दिया था। जाते-जाते कव‍िता ने अभ‍िनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के बारे में किसी खुलासे का जिक्र भी करते हुए निकली थी। जिसके बाद बिगबॉस हाउस से निकलने के बाद कव‍िता के पति रोन‍ित बिस्वास ने अभ‍िनव पर गंभीर आरोप लगाए थे। वही अब शुक्रवार के एपिसोड में इन्हीं आरोपों पर अभ‍िनव शुक्ला ने अपना शॉकिंग रिएक्शन दिया है।

दरअसल शुक्रवार को विकास गुप्ता ने अभ‍िनव को बताया कि बाहर कविता के पति ने उनके बारे में सोशल मीडिया के जरिए काफी बुरा-भला कहा है। यहाँ तक की उन्हें शराबी भी कहा है। साथ ही ये भी कहा कि अभ‍िनव ने उनकी पत्नी यानी कव‍िता को शराब पीकर गंदे मैसेजेज किए हैं। अभ‍िनव की हरकतों से परेशान होकर उन्हें ऑथोर‍िटीज बुलानी पड़ी थी। वही जब अभ‍िनव को इसके बारे में पता चला तो वह काफी शॉक्ड नजर आए। उन्होंने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत ठहराया है। जिसके बाद विकास के कहने पर अभिनव ने अपनी पत्नी रुबीना दिलैक को सब बातें बताई। जिसके बाद रुबीना का गुस्सा साफ देखा गया।

Latest Posts

spot_img

you may like