सांप का जहर सप्लाई करने से मारपीट तक, जब-जब विवादों में आए Elvish Yadav, सलमान से भी ले चुके हैं पंगा!

एल्विश यादव और उसके साथियों ने सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न नाम के यूट्यूबर को जमकर मारा। इस यूट्यूबर को मारपीट के लिए साउथ पॉइंट मॉल बुलाया गया जहां इनके बीच हाथापाई हुई।

बिग बॉस ओटीटी के माध्यम से घर-घर में मशहूर एक्टर और यूट्यूबर एल्विश यादव को भला कौन नहीं जानता? जब से एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी का खिताब अपने नाम किया है तभी से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां उनके एल्बम ने लाइमलाइट लूटी तो अब वह पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों के कारण चर्चा बटोर रहे हैं। अब इसी बीच एल्विश यादव का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद एल्विश को बुरी तरह ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब एल्विश यादव विवाद में आए हो। इससे पहले भी वह कई तरह के विवाद में फंस चुके हैं। तो चलिए जानते हैं एल्विश यादव से जुड़े विवाद..

सांप का जहर सप्लाई का आरोप
बिग बॉस का विनर बनने के बाद एल्विश पर रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था। इस दौरान एक्टर को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थी। इसके बाद उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनसे पुलिस ने पूछताछ भी की। इस दौरान अभिनेता ने वीडियो जारी कर बताया था कि इन सब से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वह इस मामले में बिल्कुल सही है।

वैष्णों धाम में मारपीट
इसके बाद एल्विश यादव का पिछले साल दिसंबर में भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था जो वैष्णो देवी का बताया गया था। रिपोर्ट की माने तो एल्विश और उनके ग्रुप का यहां पर किसी से झगड़ा हो गया था और दोनों दलों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी। हालांकि बाद में एल्विश ने इस वीडियो को भी खारिज कर दिया।

गमले चोरी का आरोप
इसके बाद एल्विश का नाम उसे दौरान काफी सुर्खियों में आया जब उन पर रोड साइड से गमला चोरी करने का आरोप लगा। जी हां।। दरअसल, गमला चोरी करने के लिए एल्विश यादव की कर इस्तेमाल की गई थी जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि एल्विस ने इस मामले में कुछ भी कहना ठीक नहीं समझा।

सलमान से भी भिड़े
हैरानी वाली बात यह है कि एल्विश यादव सलमान खान जैसे सुपरस्टार से भी पंगा ले चुके हैं। जब सलमान खान काला हिरण मामले में फंसे थे तो एल्विश यादव ने खुलेआम यह कह दिया था कि कोई इतना बड़ा अपराध करने के बाद खुले तरीके से कैसे घूम सकता है। उस दौरान भी एल्विश यादव का यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था।

फैन को थप्पड़
इसके बाद एल्विश यादव ने होटल में एक फैन को भी जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इस दौरान का भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और एक्टर को आलोचना झेलनी पड़ी। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया।

यूट्यूबर संग मारपीट
अब ताजा मामला मारपीट का है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, एल्विश यादव और उसके साथियों ने सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न नाम के यूट्यूबर को जमकर मारा। इतना ही नहीं बल्कि इस यूट्यूबर को मारपीट के लिए साउथ पॉइंट मॉल भी बुलाया गया जहां इनके बीच जमकर हाथापाई हुई। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और अभिनेता के खिलाफ शिकायत तक भी दर्ज करा दी गई है।

ये भी पढ़ें: ऑनस्क्रीन भाई-बहन, ऑफस्क्रीन खूब चला प्रेम-प्रसंग, काम से ज्यादा चर्चा में रहा इन TV Stars का अफेयर!

Latest Posts

spot_img

you may like