Bigg Boss के घर से बेघर हुईं ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोई, इस कंटेस्टेंट पर निकाली भड़ास!

चंद्रिका दीक्षित के बाहर होने के बाद अदनान शेख ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने घर में घुसते ही लव कटारिया से पंगा ले लिया।

बिग बॉस ओटीटी के वीकेंड वॉर में होस्ट कर रहे अनिल कपूर ने कंटेस्टेंट की जमकर क्लास ली। इस वीकेंड वॉर को मशहूर अभिनेता रवि किशन ने शिरकत की थी जिन्होंने शो में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही वीकेंड के वार में विशाल पांडे के माता-पिता भी पहुंचे थे जिन्होंने अरमान मलिक को जमकर लताड़ा। साथ ही इस हफ्ते एक बड़ा इविक्शन भी देखने को मिला है जिसके बाद कुछ दर्शक थोड़े निराश है। दरअसल वडा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित घर से बाहर हो गई है और शो से बाहर होते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी और इसी बीच उन्होंने एक कंटेस्टेंट पर जमकर भड़ास निकाली।

इसलिए घर से बाहर हुई चंद्रिका
दरअसल, कम वोट्स की वजह से अनिल कपूर ने दिल्ली की वडा पाव गर्ल यानी कि चंद्रक दीक्षित को घर से बेघर कर दिया है। घर से बाहर आने के बाद चंद्रिका दीक्षित फूट-फूट कर रोने लगी और उनकी आंखों से आंसू ही नहीं रुक रहे थे। वहीं घरवालें भी चंद्रिका के बाहर होने पर काफी दुखे थे। घर से बाहर आने के बाद चंद्रिका ने सना मकबूल के बारे में काफी कुछ कहा।

चंद्रिका ने कहा कि, “सना मकबूल आपसे मैं कुछ बातें करना चाहती थी, लेकिन किस्मत ने मुझसे वो रात छीन ली। वो कहते हैं न, अगर दिल में कोई बात हो तो तुरंत जुबान पर लानी चाहिए क्योंकि आगे पता नहीं वक्त हो न हो, वो इंसान हो न हो। तुम मेरी बहुत अच्छी दोस्त बनी। तुम शायद मेरा साथ इसलिए नहीं दे पाई क्योंकि मैं सच बोल रही थी। आज पूरा घर मुझसे मिलने आया था बस तुम वहां साइड में खड़ी रही…।”

बिग बॉस के घर में हुई नई एंट्री
बता दे चंद्रिका दीक्षित के बाहर होने के बाद मशहूर सोशल मीडिया स्टार अदनान शेख ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने घर में घुसते ही लव कटारिया से पंगा ले लिया। बता दें, अदनान सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर है। इसके अलावा वह कई फ़िल्में और म्यूजिक में भी नजर आ चुके हैं। वही चंद्रिका दीक्षित के बाहर आने के बाद अब घर में केवल शिवानी कुमारी, सना सुल्ताना, दीपक चौरसिया, नेजी, विशाल पांडे, सना मकबूल, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, साई केतन राव कंटेस्टेंट के रूप में बचे हैं।

ये भी पढ़ें: OTT: सिनेमाघरों के बाद कब और कहां रिलीज होगी Kalki 2898 AD? इस प्लेटफॉर्म ने ख़रीदे फिल्म के राइट्स!

Latest Posts

spot_img

you may like