The Kapil Sharma Show में न बुलाए जाने पर Bhumika Chawla ने बोली यह बात

Bhumika Chawla The  Kapil Sharma Show: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री भूमिका चावला जोकि इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इसी बीच भूमिका ने इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर द कपिल शर्मा में उन्हें न बुलाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है।  भूमिका ने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में कपिल शर्मा शो, सुशांत सिंह राजपूत और निजी जीवन को लेकर कई बातें साझा की हैं।

भूमिका ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में उन्हें न बुलाए जाने पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मुझे द कपिल शर्मा शो बहुत पसंद है और जब मुझे पता चला कि किसी का भाई किसी की जान की पूरी टीम इस शो में जा रही है, लेकिन मेरा बिना। मुझे थोड़े समय के लिए तो बहुत बुरा लगा कि मैं कपिल शर्मा शो पर नहीं जा रही हूं। लेकिन फिर मैंने थोड़ी देर बाद सोचा कि कपिल के शो पर जाने से मुझे कोई फिल्म तो नहीं मिल जायेगी। इसीलिए शो में न जाने से मुझे उतना ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।’’

इसके अलावा भूमिका ने  दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जिनके साथ उन्होंने फिल्म एमएस धोनी में काम किया था, पर भी बातचीत की। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए कहा कि, ‘’मेरी सुशांत के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। फिल्म के सेट पर हम दोनों आपस में काफी बातें किया करते थे। सुशांत अक्सर कुछ न कुछ नई चीजों के बारे में बात करता था। जब सुशांत का देहांत हुआ, तो उस वक्त मैं मुंबई में नहीं थी। सुशांत के निधन की खबर को पढ़ने के बाद मैं काफी भावुक हो गई थी, मुझे उस वक्त बहुत बुरा महसूस हुआ था।’’ 

भूमिका ने सुशांत के निधन को लेकर मीडिया को भी खरी-खोटी सुनाई है। भूमिका ने कहा कि, ‘’सुंशात के निधन की खबर को मीडिया ने काफी बुरी तरह से दिखाया। मीडिया वालों ने दिनभर सुशांत की खबर चलाई, वो भी बिना किसी पुख्ता जानकारी के साथ। मीडिया वालों ने देश के अन्य मामलों को भूलकर सिर्फ सुशांत के निधन पर फोकस किया था।’’

ये भी पढ़ें:जितना लोग टीवी सीरियल से कमाते हैं उतना मैं अपने एक गाने से कमा लेता हूं: Prince Narula 

Latest Posts

spot_img

you may like