Bhojpuri Holi Song: रितेश पांडे ने सनी सिंह के साथ खेली जमकर होली, गाने के वीडियो ने जीता लोगो का दिल

भोजपुरी फिल्मो के मशहूर गायक और नायक रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग रिलीज़ किया गया है। जिसमे उनके साथ सनी सिंह नजर आ रही है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है

Ritesh Pandey-Sunny Singh Holi Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे का इन दिनों जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो खूब धमाल मच जाता है और देखते ही देखते लाखों की तादाद में प्यार मिल जाता है। म्यूजिक कंपनी ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया नया होली वाला गाना जीजा के भाई रिलीज किया गया है। जिसे मधुर आवाज में गाया है रितेश पांडे ने और उनका साथ दी हैं पापुलर सिंगर शिल्पी राज ने। यह गाना जीजा साली के छेड़छाड़ और नोकझोंक से भरपूर होली के हुड़दंग से सराबोर है।

होली के पहले ही होली वाला यह गाना खूब धूम मचा रहा है और इस गाने को कुछ ही घंटों में लाखों के मिल गए हैं। इस गाने में रितेश पांडे ने जबरदस्त परफारमेंस दिया है और उनके साथ एक्ट्रेस सनी सिंह ने भी अपनी अदा का जलवा बिखेरा है। यह गाना जितना सुनने में अच्छा लगता है, उतना ही देखने में भी मजा आता है।

ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन एंड वार्नर म्यूजिक प्रस्तुत होली सॉन्ग जीजा के भाई के सिंगर रितेश पांडे और शिल्पी राज ने। इस सांग के प्रोड्यूसर राजकुमार सिंह हैं। कलाकार रितेश पांडे और सनी सिंह हैं। गीतकार प्रकाश परदेशी के लिखे इस होली गीत को संगीतकार आर्या शर्मा में संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर लवकेश विश्वकर्मा, कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। परिकल्पना छोटन पांडे का है।

भोजपुरी फिल्मो के स्टार रितेश पांडेय और सनी सिंह की केमेस्ट्री काफी दमदार है और गाने में ही दोनों को जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। रितेश पांडेय के होली के कई गाने इन दिनों रिलीज़ किये जा रहे है जिसमे वे यह गाना काफी अलग है और गाने में सनी सिंह को रितेश के अपोजिट देख दर्शक काफी खुश है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie: निरहुआ और आम्रपाली के साथ नीलम गिरी भी लगाएगी फिल्म ‘कलाकंद’ में मनोरंजन का तड़का, शूटिंग है शुरू

Latest Posts

spot_img

you may like