Pawan Singh Song: पवन सिंह का गाना ‘पुदीना ए हसीना’ हुआ 1 बिलियन व्यू के पार, जल्द आएगा इसका दूसरा पार्ट, जाने क्या होगा खास

Pawan Singh Song Success Party: अपनी गायकी से भोजपुरी संगीत को दुनिया भर ले जाने वाले पावर स्टार पवन सिंह ने हमेशा एक लकीर खींचने का काम किया है, जिसका एक और उदाहरण है उनके एक गाने का 1 बिलियन हो जाना। यह गाना आपने भी खूब सुना होगा। गाना है पुदीना ए हसीना, जिसने मिलियन व्यूज बटोरते हुए आज एक नया ही कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का यह पहला गाना है जो बेहद कम समय में 1 बिलियन के आंखडे को पार कर गया है।

इस खुशी में रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह ने एक छोटा सेलिब्रेशन भी वेब म्यूजिक के ऑफिस में रखा, जिसमें उन्होंने कहा कि यह सफलता ऑडियन्स और माता – पिता का आशीर्वाद है। हमने पहले से ही कहा है और माना है कि ऑडियन्स हमारे भगवान हैं। आपका आशीर्वाद मेरी संपत्ति है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि जल्द ही हम सभी मिलकर पुदीना ए हसीना 2 लेकर आएंगे।

वेब म्यूजिक के ऑनर दिनेश ने कहा कि हम इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई। हमने एक छोटी कोशिश की थी। 6 महीने के अंदर 100 करोड़ होना अहम बात है। इसका श्रेय खास कर पवन सिंह और उनकी इस टीम को जाता है। हम इसके सदस्य रहे सभी लोगों को बधाइयां देते हैं। आगे भी हम एक परिवार की तरह और भी मजेदार गाना लेकर आएंगे। यह गाना वेब म्यूजिक ने अपने कई चैनलों पर रिलीज किया था।सब मिला कर यह गाना 1 बिलियन पहुच गया है।

पवन सिंह के इस गाने ने यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोरी है। पवन सिंह के कई गाने सुपर डुपर हिट हुए है और होते रहते है लेकिन इस गाने ने खूब सुर्खिया बटोरी है। और यही कारण है की यह गाना आज खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े: Smart Jodi: रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने कही बेहद खास बात, मोनालिसा संग मचाएंगे धमाल

Latest Posts

spot_img

you may like