Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव अब टी-सीरीज के लिए करेंगे एल्बम, भूषण कुमार से मिलकर बोले- अब जो होगा बड़ा होगा

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब टी -सीरीज कंपनी से अपने गाने लेकर आ रहे है ,देखिये वीडियो में पूरी खबर

Khesari Lal Yadav Upcoming Projects: पानी – पानी और रोमांटिक राजा की सक्सेस के बाद भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव अब जल्द ही टी-सीरीज के म्यूजिक एलबम में नज़र आने वाले हैं। ये बात हम उस तस्वीर के हवाले से कह रहे हैं, जिसमें  आज भारतीय म्यूजिक वर्ल्ड की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी टी-सीरीज के दफ्तर में टी-सीरीज के चेयरमेन भूषण कुमार और खेसारीलाल यादव साथ नज़र आ रहे हैं।

भूषण कुमार और खेसारीलाल यादव की ये तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रही है। भूषण कुमार और खेसारीलाल यादव की इस तस्वीर के बाद जानकारों का कहना है कि यह भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है कि अब यहां के कलाकारों को टी-सीरीज जैसा प्लेटफार्म मिल रहा है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: खुशबू तिवारी केटी और श्वेता महारा का भोजपुरी गीत “पियवा झारे जब बबरिया” हुआ रिलीज, श्वेता महारा ने गिराई बिजली

Latest Posts

spot_img

you may like