Lata Mangeshkar: खेसारी लाल यादव ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक, कहा – आप जैसा कोई नहीं

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने दिग्गज गायिका लता मगेशकर को श्रद्धांजली दिया। खेसारी लाल ने कहा की आप जैसा कोई नहीं

Khesari Lal Pays Tribute To Lata Mangeshkar: दुनिया भर में संगीत की दुनिया में ताउम्र राज करने वाली भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, कोरोना और निमोनिया होने के बाद आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया, जिसके बाद पूरे देश के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री की आंखें नम हो गयी।

वहीं, लता मंगेश्कर के निधन पर भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिल्ली में फ़िल्म ‘सन ऑफ बिहार’ के सेट पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। साथ ही सेट पर मौजूद लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा।

इस दौरान खेसारी लाल यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि ”भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। आप के गाने हमारे लिए प्रेरणा थीं और हमेशा रहेगी। आपके हर एक गाने को सुनकर बड़ा हुआ और आज आप चली गईं, लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में और संगीत की दुनिया मे अमर रहेंगी। ताई आप जैसा कोई नहीं और न कोई होगा। उन्होंने कहा कि लता जी का जीवन सम्पूर्ण इतिहास है। हम धन्य हैं कि हम उस देश मे पैदा हुए, जहां कण कण में लता जी की आवाज गूंजती है।”

खेसारी ने कहा कि ”सैंकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देकर लता जी आज माँ सरस्वती के साथ अनंत यात्रा पर चली गईं। आज का दिन मेरे लिए बेहद दुखद है। मैं उन्हें दिल से नमन करता हूँ।”

खेसारी लाल यादव के अलावा भोजपुरी के अन्य कई कलाकारों ने लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुपरस्टार और सांसद रवि किशन ने कहा ”भारत रत्न से विभूषित,स्वर कोकिला, संगीत एवं गायन को नयी ऊचाई तक ले जाने वाली लता दीदी के निधन पर निशब्द हूँ। ईश्वर ने उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूँ।

ये भी पढ़े: Kallu Song Controversy: स्टेज शो पर अरविन्द अकेला कल्लू ने गाया ऐसा गाना जिसके बाद हुआ बवाल, अब लाइव आकर मांग रहे माफ़ी!

Latest Posts

spot_img

you may like