Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और सौम्या पोखरेल का सैड सॉन्ग ‘हरदी लागे जान के’ हुआ रिलीज़

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और टैटू गर्ल सौम्या पोखरेल का नया दर्दभरा गाना 'हरदी लागे जान के' रिलीज़ किया गया। गाने के लॉन्चिंग के मौके पर ट्रेंडिंग स्टार शामिल हुए

Khesari Lal Yadav-Saumya Pokharel Song: खेसारी लाल यादव के खास चर्चित भोजपुरी गीतकार अखिलेश कश्यप की कंपनी का नया वीडियो गाना ”हरदी लागे जान के” अन्नपूर्णा फिल्म्स से पटना के एक होटल में भव्य पार्टी में लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर खेसारी लाल यादव, सौम्या पोखरेल,अखिलेश कश्यप ,संजय भूषण पटियाला उपस्थित थे।

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने बताया की ऐसे तो मेरे कई गाने हर महीने रिलीज़ होते है पर ये गाना ”हरदी लागे जान के” कुछ खास है मेरे लिए क्योंकि आज कल शादी विवाह यानी लगन का माहौल चल रहा है। नेपाल की रहने वाली शादी शुदा अभिनेत्री सौम्या पोखरेल मेरे साथ इस वीडियो में नज़र आएगी वो बहुत प्यारी है और मुझे वो भाई मानती है। मुझे जितना आप लोग प्यार करते है उतना सौम्या पोखरेल को भी दीजिये।

इस अवसर पर वीडियो गाने की अभिनेत्री सौम्या पोखरेल ने बताया की ”प्रणाम सब केहू के करतानी वैसे तो हम बहुत छोट बानी सब से और अईसही ही खेसारी जी के हम भगवान ना कहे नी जो आप लोग देख चुके है जो वादा खेसारी जी ने किया था वो आज पूरा कर दिए है। खेसारी जी का मन और दिल इतना बड़ा है की मुझे जानते तक नही थे की मै कौन हु कहा से आई हु उस को खेसारी जी ने ब्रेक दिया।”

सौम्या ने आगे बताया ”बहुत से लोग बोलते है हम हई कर देनी हम हउ कर देनी बहुत से लोग खेसारी के बारे में बोले की सिर्फ खेसारी लाल बोलते हैं पर उस को पूरा नही करते हैं आज हम देख लेनी की जो खेसारी बोलते हैं उस को तो वो पूरा भी करते हैं पर मुझे पूरा विश्वास था की खेसारी अपना वादा जरूर पूरा करेंगे और आज अपना वादा पूरा कर के मुझे चकित कर दिए मै बहुत खुस हु खेसारी जी के सब के आशीर्वाद से मुझे आज भोजपुरी गाने में खेसारी जी के साथ काम करने का मौका मिला मुझे दिन से सब को धन्यवाद करती हूँ।”

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav: ट्रेंडिंग स्टार का फिर चला जादू , दुनिया भर में कर रहे है ट्रेंड, जाने क्या है पूरी बात

Latest Posts

spot_img

you may like