Nirahua-Amrapali Movie: निरहुआ की 2 फिल्मो की हुई घोषणा, एक होगी लंदन में शूट तो दूसरी होगी बनारस के घाट पर, पढ़े पूरी खबर

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन 2' और 'हनुमान की गली' की घोषणा की गई

Dinesh Lal Yadav 2 Movie Announcement: फिल्म निर्माता रंजीत सिंह के बर्थडे के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर 2 फिल्मों की घोषणा की गई है। “निरहुआ चलल लंदन 2” और “हनुमान की गली” इन दोनों ही फिल्मों के निर्देशन की कमान सोनू खत्री संभाल रहे हैं।

इस मौके पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि ”निर्माता रंजीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर निरहुआ चलल लंदन 2 और हनुमान की गली की घोषणा से मैं बेहद खुश हूं। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन सोनू खत्री कर रहे हैं। मैंने और सोनू ने  निरहुआ चलल लंदन में साथ काम किया था। अब उसी फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है। जिसमें हम फिर साथ नजर आएंगे। जहां एयरपोर्ट पर निरहुआ चलल लंदन की कहानी खत्म हुई थी, वही से इसके सीक्वल की शुरुआत होगी। जिसमें एक बार फिर आम्रपाली दुबे मेरा साथ देंगी। ‘हनुमान की गली’ फ़िल्म का नाम जितना यूनिक है, इसकी कहानी भी काफी अलग है। यह पूरी फिल्म बनारस में शूट होगी। और कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता है। लेकिन जबरदस्त कहानी है हनुमान की गली”।

आम्रपाली दूबे ने कहा कि ”निरहुआ चलल लंदन की शूटिंग को भी हमने काफी एन्जॉय किया था और अब इसके पार्ट 2 के शूट को लेकर भी मैं उत्साहित हूं”।

फ़िल्म निर्देशक सोनू खत्री ने हनुमान की गली फ़िल्म के बारे में कहा कि यह एक अलग लेवल की कहानी है। जिसे ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में भेजा जा सकता है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता हूँ हनुमान की गली को लेकर”।

दोनों फिल्मों में इंट्रोड्यूस किए जा रहे अभिनेता कुंदन दूबे ने कहा कि ”मैंने काफी हिंदी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है लेकिन निरहुआ चलल लंदन 2 मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म होगी और मैं बेहद खुश और प्राउड फील कर रहा हूँ कि मुझे अपने आइडल दिनेश जी के साथ शुरुआत करने का मौका मिल रहा है”।

ये भी पढ़े: Pakhi Hegde: एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने शुरू की अपनी नयी फिल्म ‘मझधार’ की शूटिंग, विक्रांत सिंह के साथ बनी रोमेंटिक जोड़ी

Latest Posts

spot_img

you may like