Dinesh Lal Yadav की लौंडा नाच पर आधारित फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ इस दिन होगी रिलीज़

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'नाच बैजू नाच' लौंडा नाच पर आधारित फिल्म है। जो बेहद जल्द रिलीज़ होने वाली है

Dinesh Lal Yadav Nirahua New Movie: बिहार की लुप्त होती लोक कला ‘लौंडा नाच’ पर आधारित भोजपुरी फ़िल्म ‘नाच बैजू नाच’ 23 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ लौंडा नाच करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर निर्माता – निर्देशक – लेखक लाल विजय शाहदेव ने किया है।

दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं। स्वयं लाल विजय शाहदेव ने फिल्म को लेकर कहा कि इस फ़िल्म से दर्शक अपने परिवार के साथ फिर से भोजपुरी फ़िल्म से जुड़ेंगे। इस फ़िल्म में भोजपुरी लोक गीतों का भरपूर उपयोग किया गया है, जिसका संगीत दिया है चंदन तिवारी और दीपक श्रेष्ठ ने। इस फिल्म की पटकथा भी शानदार है।

हाल ही में इस फ़िल्म का ट्रेलर दिल्ली में रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर भोजपुरी फ़िल्मों के दिग्गज कलाकार रवि किशन और मनोज तिवारी मौजूद थे, जिन्होंने फ़िल्म की बहुत तारीफ़ की। इस फ़िल्म में कई सारे दिग्गज कलाकारों ने अपने किरदार को जीवंत बना दिया है।

पिछले दो दशक से ज़्यादा समय से मुंबई में काम कर रहे फिल्म के निर्माता – निर्देशक – लेखक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि उनका लक्ष्य भारत के सभी मुख्य क्षेत्रीय भाषाओं पर फ़िल्म निर्माण कर एक नया कीर्तिमान बनाने का है। इस पर पिछले कई सालों से तैयारी शुरू हो चुकी है। हिंदी फ़िल्मों के निर्माण के साथ लाल विजय ने क्षेत्रिय भाषाओं पर फ़िल्म बनाने को लेकर बहुत गम्भीर हैं। क्षेत्रीय भाषाओं में उन्होंने सबसे पहले अपने प्रदेश झारखंड के नागपुरी भाषा पर “फूलमनिया” नामक फ़िल्म बनाया था, जिसे दर्शकों ने काफ़ी सराहा है। यह फ़िल्म झारखंड की ज्वलंत मुद्दे डायन प्रथा पर आधारित थी।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav से ‘संघर्ष 2’ के सेट पर मिलने पहुंचे निर्माता Ashok Prasad Abhishek, दिया खास तोहफा

Latest Posts

spot_img

you may like