देसी स्टार Samar Singh, Roopa Mishra और Ritu Singh की ‘ग्रेट भईया जी’ का फर्स्ट लुक आउट

Great Bhaiya Ji First Look: भोजपुरी फिल्म जगत में तहलका मचाने आ रहे हैं करोड़ो दिलों पर राज कर रहे देसी स्टार समर सिंह, दिलों की धड़कन रूपा मिश्रा और बबली गर्ल ऋतु सिंह। उनकी तिकड़ी से सजी भोजपुरी फिल्म ”ग्रेट भईया जी” का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। फ़िल्म का यह पहला पोस्टर काफी अट्रैक्टिव और नयापन के साथ दर्शाया गया है। समर सिंह का लुक लोगो को खूब आकर्षित कर रहा है।

फिल्म के पोस्टर में दिखाया गया है कि दूधिया सफेद हाफ शर्ट, पैंट और सफेद चप्पल पहने हुए सिंहासन टाइप की रिच चेयर पर बैठे हुए रोबीले लुक में नजर आ रहे हैं। उनके एक तरफ में एक्ट्रेस रूपा मिश्रा और दूसरी तरफ अदाकारा ऋतु सिंह दिख रही हैं। उनके सिर के ऊपर की तरफ भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता उमेश सिंह का फेस दिख रहा है। अगल बगल कृष्णा कुमार, राजकपूर शाही, सीपी भट्ट, जमाल खान, प्रेम दूबे, इन्द्रसेन यादव का फेस नजर आ रहा है।

भोजपुरी फ़िल्म ‘ग्रेट भइया जी’ का पहला पोस्टर का यह लुक हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। समर सिंह का नया धाकड़ अंदाज दर्शक अब फिल्म में देखने के लिए काफी बेकरार है। समर सिंह जितने अच्छे गायक है उतने ही अच्छे वे अभिनेता भी है। यही कारण है की उनके फिल्मे जब भी रिलीज़ होती है तो धमाल मचाती है।

उल्लेखनीय है कि महादेव प्रोडक्शन हाउस और रमेश कुमार यादव द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म ”ग्रेट भईया जी” के पोस्टर की झलक पेश की है। जिसकी फिल्मी गलियारों में काफी सराहना की जा रही है। फ़िल्म की प्रोड्यूसर हैं अभिनेत्री से फ़िल्म निर्मात्री बनी रूपा मिश्रा, जिन्होंने निर्माण की ओर अपना कदम बढाकर फिल्मो को लेकर नयापन लाने की कोशिश की है।

ये भी पढ़े: पिता की पुण्यतिथि पर बच्चो से मिले Pawan Singh, जाने क्या चल रहा था पावर स्टार के मन में

Latest Posts

spot_img

you may like