Chhath Puja पर Khesari Lal के छठ गीत मचा रहे है धूम

छठ पर्व पर भोजपुरी गीत की बात करें तो घर-घर में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए छठ गीत छाए हुए हैं। भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर खेसारी के छठ के नए गाने इन दिनों धमाल मचा रहे हैं।

Khesari Lal Chhath Puja Geet: बिहार (Bihar) और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) के लोग है साल छठ पूजा का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते है। छठ बिहार और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश का सबसे प्रमुख त्‍योहार माना जाता है। 18 नवंबर से छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। कोरोना महामारी के बीच भी बिहार और उत्तर भारत में छठ पर्व की धूम देखने को मिल रही है। कोरोना काल में इस बार पर्व कोविड-19 के लिए जारी दिशानिर्देशों के बीच मनाया जा रहा है। छठ पर्व पर भोजपुरी गीत की बात करें तो घर-घर में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए छठ गीत छाए हुए हैं। भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर खेसारी के छठ के नए गाने इन दिनों धमाल मचा रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का ‘छठ घाटे चलीं’ गीत जमकर सुना जा रहा है। इस भोजपुरी छठ गीत को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस गीत के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने में छठ महापर्व के पारंपरिक गीत ‘कांच ही बास के बहंगिया’ के भी कुछ शब्द हैं, जो गाने के नए अंदाज को छठ के पारंपरिक गीत से जोड़ते हैं। इस गीत को अब तक 34 मिलियन से अधिक लोग देख चुके है।

खेसारी लाल यादव का दूसरा छठ गीत ‘हे छठी मईया सुना सुना लागे’ (Bhojpuri Chhath Geet) भी काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल का ये गाना दो दिन पहले ही रिलीज किया गया। इस गीत को अबतक 7 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और इसका संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है।

Latest Posts

spot_img

you may like