Pawan Singh और Amrapali Dubey का गाना राते दिया बूताके’ में दिखा जोरदार डांस !!

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना ‘राते दिया बूताके’ (Raate Diya Butake) हो रहा है वायरल। वीडियो में इस जोड़ी का शानदार डांस देखने को मिल रहा है।

पवन सिंह (Pawan Singh) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। दोनों की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक बहुत पसंद करते है। इस जोड़ी के सभी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाते है। हालही में इस जोड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो गाने का नाम है ‘राते दिया बूताके’ (Raate Diya Butake), इस गाने में इस जोड़ी का बहुत ही शानदार डांस देखने को मिल रहा है।

इस डांस वीडियो में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे है। लाल साड़ी में आम्रपाली दुल्हन जैसी सजी बहुत खूबसूरत लग रही है। इस गाने को पवन सिंह और सोनाली इंदु ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 404 मिलियन से अधिक लोग देख चुके है। हलाकि यह पहली बार नहीं है जब इस जोड़ी का कोई गाना सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो रहा है। आएदिन इस जोड़ी के गाने देखते-देखते ट्रेंड करने लगते है।

Latest Posts

spot_img

you may like