Akshara Singh और Ritesh Pandey का Bhojpuri गाना का धमाल

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) ने इन दिनों सोशल मीडिया सहित यूट्यूब पर धमाल मचा कर रखी है। कभी भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Film) के गाने धमाल मचाने लगते है तो कभी भोजपुरी फिल्में लोगों का दिल जीत लेती है। इस बीच अब भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े कलाकार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और रितेश पांडे (Ritesh Pandey) की जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है। इन दिनों इस जोड़ी का एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gaana) काफी पसंद किया जा रहा है। इस जोड़ी को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे है। आपको बता दे, इन दिनों अक्षरा और रितेश का भोजपुरी गाना ‘दरद के गोली लयादा’ (Darad Ke Goli Leyada) यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है।

इस वायरल भोजपुरी गाने को यशी फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वही 26 नवंबर 2020 को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वायरल वीडियो में अक्षरा और रितेश की केमेस्ट्री वाकही दिलचस्प है। जिसका दर्शक खूब आनंद ले रहे है। रितेश और अक्षरा की ऑनस्क्रीन जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को खुद रितेश पांडे ने अपनी आवाज दी है और उनका साथ प्रिया दुबे ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स शेखर मधुर ने तैयार किया है जबकि इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने बनाया है। इस वीडियो को देख कर खुद ही थिरकने लगेंगे। जिसे देखने से आप खुद मजबूर हो जाएंगे।

Latest Posts

spot_img

you may like