Bhojpuri Song: शिल्पी राज और सबा खान का शानदार गाना ‘देवरा निरखे बदनिया’ हुआ रिलीज़, दर्शको का आ रहा खूब पसंद

भोजपुरी म्यूजिक जगत की सनसनी कही जाने वाली गायिका शिल्पी राज और एक्ट्रेस सबा खान की जोड़ी एक बार फिर नया धमाका लेकर आयी है, जो काफी वायरल हो रहा है

Shilpi Raj-Saba Khan Bhojpuri Song: अपनी गायकी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही इंडिया चार्ट बस्टर में धमाल मचा रही ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज की आवाज में जब भी कोई गाना आता है तो ऑडियंस उसे हाथों-हाथ उठा लेती है। शिल्पी राज का गाया हुआ और एक्ट्रेस सबा खान की अदायगी से भरपूर वीडियो सांग ‘देवरा निरखे बदनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

गाने के वीडियो में नायिका सबा खान से उनकी सहेलियां ससुराल का हाल पूछ रही हैं। बार बार पूछने पर वह बता रही हैं कि उनका देवर किस तरह से ताक झांक करता रहता है और उनका बदन निहारता रहता है। यह गाना रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना देवरा निरखे बदनिया के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को मधुर आवाज में गाया है शिल्पी राज में और वीडियो में परफॉर्मेंस किया है अदाकारा सबा खान ने। गाने को लिखा है गीतकार विजय चौहान ने, जिसे संगीत दिया है संगीतकार आर्य शर्मा ने। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी प्रिंस सिंह जानू और पिंटू वर्मा, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, मेकअप पंकज सोनी, डांस ग्रुप सोनू, पोस्ट प्रोडक्शन रीयल फिल्म्स क्रिएशन, प्रोडक्शन हेड जुबैर शाह हैं। म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

एक तरफ जहा शिल्पी राज के गाने दर्शको के बीच हमेशा छाए रहते है तो वही सबा खान की अदाकारी भी अक्सर दर्शको का भरपूर मनोरंजन करती है। शिल्पी राज अक्सर ही कुछ न कुछ नया दर्शको के बीच लेकर आती है जिसे दर्शक हमेशा पसंद करती है। इस गाने में सबा खान की अदाकारी और डांस दर्शको का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Holi Song: निरहुआ और आम्रपाली का होली स्पेशल गाना ‘यूपी बिहार के होली’ रिलीज के साथ ही हो रहा वायरल, सॉन्ग देखकर फैंस…

Latest Posts

spot_img

you may like