Bhojpuri Song: बसंत ठाकुर का धमाल मचाने वाला गाना ‘बलमुआ हिप्पी वाला’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सिंगर बंसत ठाकुर का धमाल मचाने वाला गाना 'बलमुआ हिप्पी वाला' रिलीज हो गया है। जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं

Basant Thakur New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर बंसत ठाकुर का धमाल मचाने वाला गाना ‘बलमुआ हिप्पी वाला’ रिलीज हो गया है। यह गाना वेव म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। यही वजह है कि अब यह वायरल होना शुरू हो गया। गाने का थीम एक पत्नी द्वारा पति की तारीफ है, जो शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है। गाना एक दम साफ सुथरा और सबके साथ सुना जाने वाला है।

ऐसे में अपने गाने को लेकर बसंत तिवारी ने बताया कि गाना ‘बलमुआ हिप्पी वाला’ लोकगीत की तर्ज पर हमने नए अंदाज में बनाया है। यह सबों को खूब पसंद आएगी। इसका निर्माण हमने भव्यता के साथ किया है। यह गाना हर वर्ग के दर्शको को पसंद आने वाली है और आ भी रही है। मैं बस भोजपुरी की ऑडियंस से अपील करूँगा कि आप मेरा गाना जरूर सुनें। और बहुत सारा प्यार दें। क्योंकि आपके प्रोत्साहन से हम आगे और भी नए व शानदार गाने आपकी मनोरंजन के लिए लेकर आने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि गाना ‘बलमुआ हिप्पी वाला’ का खूबसूरत लिरिक्स सुनील स्नेही ने तैयार किया है। म्यूजिक डाइरेक्टर शंकर सिंह हैं। वीडियो एडिटर आशीष कुमार हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सिंगर है जिनका अपना गाने का अंदाज अलग और अनोखा है। ऐसे में सिंगर बसंत ठाकुर का भी गाने का अंदाज काफी अलग और अनोखा है। बसंत ठाकुर के इस गाने को भी लोगो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। बसंत ठाकुर ने अपने इस गाने के लिए अपने फैंस से रिएक्शन भी माँगा है ताकि अपने आगे आने वाले गानो को लेकर वे और मेहनत कर सके।

ये भी पढ़े: Bhojpuri New Movie: राज यादव और गुंजन पंत की महिला प्रधान भोजपुरी फ़िल्म “जननी तेरी कहानी” की शूटिंग जारी

Latest Posts

spot_img

you may like