Bhojpuri Song: अंकुश राजा का ब्लॉक बस्टर गाना ‘कुँवारे में गंगा नहईले बानी’ हुआ 500 मिलियन पार, खुशी से झूम उठे कलाकार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मसहूर गायक और नायक अंकुश राजा का गाना 'कुँवारे में गँगा नहईले बानी' को 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है

Ankush Raja Superhit Song: भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सिंगर अंकुश राजा ने यूटयूब पर एक और बड़ा अचीवमेंट हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड क्रिएट कर दिया है। उनके सुपर हिट गीत कुँवारे में गँगा नहईले बानी को 500 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। उन्होंने अपने सभी फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर अंकुश राजा ने 500 मिलियन का एक शानदार केक काटकर इसका जश्न मनाया। 

अंकुश राजा होली गीत की शूटिंग कर रहे हैं और सेट पर ही यह शानदार केक काटकर जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा “आज हम दोनों भाई बेहद खुश हैं कि गाना 500 मिलियन का आंकड़ा पार कर गया है। इसमे योगदान है शिल्पी राज, आर्या शर्मा, आर्यन देव का साथ ही पूरी टीम को धन्यवाद। पिछले साल यह गाना 14 जनवरी को रिलीज हुआ था आज साल भर में 500 मिलियन पूरा हो गया।

अंकुश राजा ने आगे कहा कि आप लोगों के प्यार सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद, इसी तरह आगे भी ऐसा ही प्यार आशीर्वाद बनाए रखें। छोटा बच्चा आर्यन बाबू भी हमारे साथ आगे वीडियो में काम कर रहे हैं, इन्हें भी आप प्यार दें।

बता दें कि उनका यह गाना 2021 में यूटयूब पर सबसे ज्यादा देखे गए टॉप 5 इंडियन सांग्स की लिस्ट में शामिल है। इन टॉप 5 गीतों में इमरान हाशमी, बादशाह, अक्षय कुमार, हनी सिंह जैसे बड़े सितारों के नाम शामिल हैं और इसी लिस्ट में अंकुश राजा का गाना हैअंकुश राजा ने दर्शको का आभार व्यक्त करते हुए कहा है “हमारा गीत कुँवारे में गँगा नहाइले बानी आप सबो के आशीर्वाद से 500 Million का सबसे कम दिन में सबसे बड़ा गाना बना है। इसके लिए आप सभी को दिल से अभार। जय भोजपुरी समाज।” अंकुश राजा को खूब बधाई और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

ये भी पढ़े: Pawan Singh-Nidhi Jha Movie: पवन सिंह और उनकी लूलिया निधि झा एक बार फिर एक साथ मचाने आ रहे है धमाल, ट्रेलर हुआ रिलीज़

Latest Posts

spot_img

you may like