Gunjan Singh Song: गुंजन सिंह का न्यू ईयर सॉन्ग “नया साल में घुमैबो प्लेन से” को मिल रहा फैंस का भरपूर प्यार

भोजपुरी फिल्मो के स्टार गायक और नायक गुंजन सिंह का न्यू ईयर सॉन्ग 'नया साल में घूमैबो प्लेन से' हुआ रिलीज़ , और साथ ही दर्शक कर रहे है बेहद पसंद

Gunjan Singh New Year Song: भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह के गाने मिलियंस पे मिलियंस व्यूज हासिल करते जा रहे हैं। उनका नया डांस नंबर ‘नया साल में घुमैबो प्लेन से’ रिलीज होते ही छा गया है और इसे दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है।

इस धमाकेदार वीडियो में गुंजन सिंह के साथ खूबसूरत ऎक्ट्रेस माही थिरकती नजर आ रही हैं। इस गाने को गुंजन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। इसे अमन अलबेला ने लिखा है और संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। गुंजन सिंह इस वीडियो में एक अलग ही तेवर में दिख रहे हैं, वहीं इस डांस सांग में माही अपने स्टाइलिश कॉस्ट्यूम में अपना स्टाइल दिखा रही हैं।

गुंजन सिंह का यह स्पेशल सांग गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट से रिलीज हुआ है। गुंजन और माही की केमिस्ट्री गाने को हाई लेवल पर ले गई है। इस गाने को एक अलग स्टाइल में भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। इस गाने में ऎक्ट्रेस माही भी बेहद ब्यूटिफुल और ग्लैमरस लग रही हैं और दोनों के एनर्जी से भरपूर डांस ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। जिसमें जबरदस्त जलवों का तड़का है।

गुंजन सिंह का यह नया गाना सोशल मीडिया पर खूब लाइक शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इस गाने पर खूब अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। वास्तव में गाने का पुरा वीडियो आप का मूड फ्रेश कर देगा। जिस तरह इस का वीडियो फ़िल्माया गया है वो दर्शनीय है।

गुंजन सिंह का यह सांग एक अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसमें उनकी ऎक्ट्रेस माही कमाल दिख रही हैं। दोनों सितारों की जोड़ी और केमिस्ट्री देखने लायक है। गाने के खूबसूरत लिरिक्स है।

ये भी पढ़े: Pawan Singh Song: बवाल करने आ गया पवन सिंह का सॉन्ग “एहि खातिर आरा अईले”, गाना है खूब चर्चाओं में

Latest Posts

spot_img

you may like