भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने रैप सॉन्ग से एक खास पहचान बनाने वाले हितेश्वर को मिला अवार्ड

मुम्बई में हुए ग्रीन सिनेमा अवार्ड ( Green Cinema Award) के दौरान हितेश्वर ( Hiteshwar ) को स्टाइलिश रैपर का अवार्ड दिया गया।

Bhojpuri Rap Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri Music Industry) में अब तक दर्शको ने कई अलग तरह के सांग्स देखे और सुने है लेकिन इन सबसे हटकर रैपर हितेश्वर (Rapper Hiteshwar) ने रैप सॉन्ग को भोजपुरी इंडस्ट्री में एक खास अहमियत दी है। हितेश्वर ने कई भोजपुरी रैप सॉन्ग गाये है जिसे काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है।

हाल ही में मुम्बई में हुए ग्रीन सिनेमा अवार्ड (Green Cinema Award) के दौरान हितेश्वर (Hiteshwar) को स्टाइलिश रैपर का अवार्ड दिया गया। इस अवार्ड को पाने के बाद भोजपुरी के जाने माने एक्टर अवधेश मिश्रा (Awadhesh Mishra) ने उनकी बेहद तारीफ की।

Latest Posts

spot_img

you may like