Khesari और Nirahua को लेकर फिल्म बना रहे निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक ने किया Lalbaugh के राजा का दर्शन

अशोक प्रसाद अभिषेक वही निर्माता हैं, जिन्होंने अभी हाल ही में भोजपुरी के दो सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और खेसारीलाल यादव को लेकर दो अलग - अलग फिल्मों की घोषणा की है।

Bhojpuri Producer Ashok Prasad Abhishek: देश में इन दिनों गणपति की धूम है। खास कर मुंबई के लालबाग का गणपति (Lalbaugcha Raja) दुनिया भर में मशहूर है, जहां आज फिल्म निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक ने जाकर बप्पा के दर्शन किए और भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movies) की तरक्की के लिए बप्पा से कामना की। अशोक प्रसाद अभिषेक वही निर्माता हैं, जिन्होंने अभी हाल ही में भोजपुरी के दो सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और खेसारीलाल यादव को लेकर दो अलग – अलग फिल्मों की घोषणा की है।

बप्पा के दर्शन के बाद अशोक प्रसाद अभिषेक (Ashok Prasad Abhishek) ने कहा कि विघनहर्ता की कृपा उनके सच्चे भक्तों पर खूब रहती है। इसलिए आज हमने लालबाग में आकर उनकी पूजा – अर्चना की और इस इंडस्ट्री के उत्तरोत्तर तरक्की के लिए कामना की। हमें पूरा विश्वास है कि बप्पा हमारी मनोकामना पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़े पैमाने पर इस इंडस्ट्री में फिल्मों का निर्माण होगा, जिससे यह इंडस्ट्री और ऊपर उठे। कारपोरेट लेवल पर भी यह किसी से कम न हो और अधिक से अधिक लोगों की यह इंडस्ट्री बने। इससे देश दुनिया में भोजपुरी का नाम और भी बुलंद होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे भोजपुरी के तमाम दिग्गज कलाकारों ने भोजपुरी की छोटी सी इंडस्ट्री को आज इतनी बड़ी इंडस्ट्री बना दी, उसी तरह से हम सब भी मिलकर इस इंडस्ट्री को और बड़ा कर पाएं। बप्पा हमें ये सामर्थ्य दें। इससे कि देश दुनिया में भोजपुरी समाज का नाम और बड़ा हो। यह आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी भी बनती है, जो बप्पा के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है।

इस अवसर पर लालबाग में अशोक प्रसाद अभिषेक की टीम के अन्य लोग भी मौजूद रहे, जो लगातार नई फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। जल्द ही फिल्म के शूटिंग की खबर दी जाएगी। फिलहाल फिल्म की कहानी और गाने पर जोर शोर से काम चल रहा है। यह सब जानकारी फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी

ये भी पढ़ें: भोजपुरी इंडस्ट्री से क्यों दुरी बना ली है Poonam Dubey ने, खुद किया बड़ा खुलासा

Latest Posts

spot_img

you may like