BEFA Awards: मुन्ना दुबे को यश कुमार की फिल्म ‘बेटी नम्बर 1′ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड मिला

भोजपुरी और हिंदी फिल्मो के जाने-माने संगीतकार मुन्ना दुबे को हाल ही में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया ,यह अवार्ड उन्हें राजकुमार आर पांडे के हाथो मिला

Munna Dubey Win Best Music Director Award: भोजपुरी संगीतकार मुन्ना दुबे ने फिल्म अभिनेता और निर्माता यश कुमार की फिल्म ‘बेटी नम्बर 1’, के गाना ”पापा की परी” के लिए लखनऊ में आयोजित बिफा अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवार्ड जीता है, यह अवार्ड फिल्म निर्माता ,निर्देशक और संगीतकार राजकुमार आर पांडेय के हाथो मुन्ना दुबे को दिया गया।

बिफा अवार्ड में खेसारी लाल यादव, सनी लियोन, शक्ति कपूर, रानी चटर्जी, शुभी शर्मा, अंजना सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपने गाने पर परफॉरमेंस किया। मुन्ना दुबे ने बताया की मुझे नही पता था की मै इसके लायक हु की नही पर इस अवार्ड के लिए बिफा को दिल से धन्यवाद दूंगा।

मुन्ना दुबे ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार जीतना फिल्म की पूरी टीम के लिए ‘बड़ा सम्मान’ है। उन्होंने कहा कि वह पुरस्कार के लिए काम नहीं करते हैं लेकिन अगर वह मिलता है तो वह पहचान पूरी टीम की है। नागधारी, रोटी, क़ाबिल, झूला, और कसम पैदा करनेवाले की, जैसी फिल्मों में उनके संगीत की खूब सराहना हुई है। भोजपुरी में अलग पहचान बना कर संगीतकार मुन्ना दुबे बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर आवर्ड जीते है। मुन्ना दुबे सोशल मीडिया में छाये रहते है इनका इंस्टाग्राम आईडी पर लाखो व्यू होता है किसी भी वीडियो पर।

आप बता दे की भोजपुरी संगीतकार मुन्ना मूलतः बिहार के बॉक्सर जिला के रहने वाले है। मुन्ना दुबे संगीत की दुनिया में बचपन से ही लगाव रखते थे उन्हें स्कूल -कालेज में भी कई पुरस्कार मिल चूका है। मुन्ना दुबे संगीत बनाने के साथ साथ गाने भी लिखते है। कई दर्जन बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मे और एल्बम में इनके गाने रिलीज़ हो चुके है और कई फिल्मो में उनके गाने जल्द आने वाले है। भोजपुरी इंडस्ट्री के चहिते है मुन्ना दुबे जिनके म्यूजिक को दर्शक हमेशा ही काफी पसंद करते है।

ये भी पढ़े: Aashiqui Bhojpuri Movie: रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फ़िल्म आशिकी, सभी शो हुए हाउसफुल

Latest Posts

spot_img

you may like