New Bhojpuri Film: यूथ को प्यार का अहसास कराएगी फ़िल्म सलाम ए मोहब्बत

SSS एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी लव स्टोरी बेस्ड फ़िल्म सलाम ए मोहब्बत। एक अनोखी प्रेम कहानी से सजी इस फ़िल्म का ट्रेलर आप लोगो को बहुत जल्द देखने को मिलेगा।

Bhojpuri Film Salaam-e-Mohabbat: भोजपुरी फ़िल्म (Bhojpuri Film) जगत तरक्की की तरफ जा रहा दिन बा दिन अच्छी अच्छी फिल्मो का निर्माण हो रहा है। इसी कड़ी में SSS एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी लव स्टोरी बेस्ड फ़िल्म सलाम ए मोहब्बत (Salaam-E-Mohabbat)। एक अनोखी प्रेम कहानी से सजी इस फ़िल्म का ट्रेलर आप लोगो को बहुत जल्द देखने को मिलेगा।

बात फ़िल्म की करे तो फ़िल्म एक अद्भुत प्रेम कहानी पर आधारित है जो पूर्णरूप से साफ सुथरी और मनोरंजन से भरपूर है। ये कह सकते है कि भोजपुरी फ़िल्म जगत में पहली बार ऐसी अनुपम व अनोखी प्रेम कहानी पर फ़िल्म बनी है जिसे सपरिवार देखा जा सकता है। फ़िल्म में कहानी के साथ साथ गीत संगीत बहुत ही लाजवाब है जिन्हें आप बेफिक्र होकर कही भी देख और सुन सकते है।

फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में चॉकलेटी फेस राज सिंह राजपूत है और उनके अपोजिट नीतू मौर्या है। बता दे राज सिंह राजपूत ने कई सारी भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय जलवा दिखाया है। उम्मीद है राज सिंह राजपूत और नीतू मौर्या की लव केमेस्ट्री आप सभी दर्शको को बेहद पसंद आयेगी।

फ़िल्म का निर्माण SSS एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले हुए है जिसके लेखक निर्देशक संतोष कृष्णा दाभोलकर है और निर्माता संतोष कृष्णा दाभोलकर,शशि सतीश स्वर्णकार और हर्षा शर्मा स्वर्णकार है। फ़िल्म को संगीत से सजाया है राजेश दुबे ने और छायांकन किया है चंद्रिका प्रसाद गुप्ता ने। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में राज सिंह राजपूत,नीतू मौर्या,नीलम पाण्डेय,पूनम राय,उल्लास कड़वा व सुरेश गवाई आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: Heart Touching: पवन सिंह की दरियादिली , दिव्यांग फैन को अपने घर खिलाया खाना, किया महंगा फ़ोन गिफ्ट

Latest Posts

spot_img

you may like