Ishq Kameena Song: शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय के सॉन्ग ‘इश्क कमीना’ को अपने स्टाइल में लेकर आये है देसी स्टार समर सिंह

भोजपुरी फिल्मो के देसी स्टार समर सिंह का नया गाना 'इश्क़ कमीना' रिलीज़ किया गया है। यह गाना शाहरुख़ और ऐश्वर्या के गाने का भोजपुरी वर्जन है

Samar Singh New Song Ishq Kameena: हिंदी फिल्म ‘शक्ति द पावर’ में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय पर फ़िल्माया गया एक आईटम नम्बर इश्क कमीना बहुत सुपर हिट हुआ था। अब उसी गीत के बोल पर भोजपुरी देसी स्टार समर सिंह अपने स्टाइल में लेकर आए हैं।

यूटयूब के बेताज बादशाह देसी स्टार समर सिंह ने इस सांग “इश्क कमीना” से धमाल मचा दिया है। यह धांसू वीडियो सांग टिप्स भोजपुरी ऑफिसियल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। समर सिंह और नेहा राज की आवाज में इस गाने में जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। शानदार लोकेशन्स पर इसे भव्य रूप से शूट किया गया है और ऎक्ट्रेस कलरफुल कॉस्ट्यूम्स में बिजली गिरा रही हैं। अब तक इस सांग को काफी व्यूज मिल चुके हैं।

समर सिंह येलो शर्ट व ब्लू जीन्स में और ऎक्ट्रेस भी पीले ड्रेस में कहर ढा रही हैं। गाने को काफी भव्य रूप से ढेर सारे डांसर्स के साथ फ़िल्माया गया है। गाना ब्लॉकबस्टर हो गया है। खुद समर सिंह भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने गाने का लिंक अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है और दर्शकों व फैन्स से इसे देखने के लिए कहा है। “गाना आ गया है। इश्क़ कमीना टिप्स भोजपुरी से। आप अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रहिए।

इस गाने में समर सिंह के साथ ऎक्ट्रेस बहुत ज़्यादा खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रही हैं। इस गाने की लोकेशन यूनिक और इसका फिल्मांकन ब्यूटिफुल किया गया है वहीं इसका पिक्चराइजेशन मेगा बजट के साथ हुआ है। इस वजह से यह सांग एक शानदार और यादगार विडियो सांग के रूप में सामने आया है। इस गीत को समर सिंह व नेहा राज ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इस गीत को लिखा है सोनू सरगम ने जबकि संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने।

फ़िल्म शक्ति का ओरिजनल इश्क कमीना गीत समीर ने लिखा था, अनु मलिक संगीतकार थे और सोनु निगम, अल्का याग्निक ने गाया था।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: अंकुश राजा का ब्लॉक बस्टर गाना ‘कुँवारे में गंगा नहईले बानी’ हुआ 500 मिलियन पार, खुशी से झूम उठे कलाकार

Latest Posts

spot_img

you may like