तेलगु स्टार Angad Kumar Ojha ने साईन किया तेलगु ओटीटी, तीन स्क्रिप्ट पर कर रहे हैं वर्क

भोजपुरी और तेलगु फिल्मो के अभिनेता अंगद कुमार ओझा जल्द तेलगु भाषा में वेब सीरीज करने जा रहे है

Angad Kumar Ojha New Web Series: तेलगु फ़िल्म वायरस से अपनी अद्भुत अदाकारी का परचम लहराने वाले स्टार अंगद कुमार ओझा भोजपुरी सिनेमा जगत में भी काफी सक्रिय हैं। अब उनके फैन्स के लिए एक और खुशखबरी यह है कि तेलगु स्टार अंगद कुमार ओझा ने तेलगु में बनने जा रही ओटीटी के लिए 3 वेब सीरीज साइन की है। वह फिलहाल इन तीन स्क्रिप्ट पर वर्क कर रहे हैं, जो एक दूसरे से काफी डिफेरेंट है।

ओटीटी प्लेटफार्म पर आने वाली इन तेलगु वेब सीरिज के नाम हैं धुलपेट यह एक क्राइम थ्रिलर है जबकि दूसरी वेब सीरीज का नाम “सन ऑफ राउडी” है जो एक एक्शन ड्रामा है वहीं तीसरी वेब सीरीज का नाम टीएस-10 है।
तेलगु स्टार अंगद कुमार ओझा इस तेलगु ओटीटी और इन तीन स्क्रिप्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल मे ओटीटी ने अपने पैर काफी जमा लिए हैं। दर्शक अब अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ही फ़िल्म, वेब सीरीज का आनंद उठाना चाहते हैं। मैं इस तेलगु ओटिटी से जुड़कर काफी खुश हूं। इनके तीनों प्रोजेक्ट की कहानियां बड़ी मजेदार है जिनमे मेरा किरदार एक दूसरे से बिल्कुल जुदा है।


आपको बता दें कि अंगद कुमार ओझा ने हाल ही में भोजपुरी फ़िल्म करिया की शूटिंग पूरी की है और फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू कर दिया है। इस समय फिल्म की एडिटिंग जोर शोर से की जा रही है। भोजपुरी और तेलुगु 2 भाषाओं में यह फिल्म बनाई जा रही है। इस फ़िल्म के लेखक, निर्देशक, निर्माता और हीरो अंगद कुमार ओझा हैं। कम्प्लीट फैमिली फ़िल्म “करिया” साउथ और भोजपुरी 2 भाषाओं में एक साथ बनाई जा रही है।


उल्लेखनीय है कि शक्ति फिल्म्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले बनाई जा रही फ़िल्म करिया में अंगद कुमार ओझा के साथ ज़ोया खान की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। अंगद कुमार ओझा और ज़ोया खान के साथ प्रमुख भूमिका में मनोज टाइगर, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, बालेश्वर सिंह, अयाज खान, बीना पांडेय, सोनिया मिश्रा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। ज्योति मिश्रा इसमे एक खास सांग में अपने ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।


फिल्म करिया के संगीतकार वीरेंद्र पॉल, सिंगर्स आलोक कुमार, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, शिल्पी राज, हनी बी, विरेन्द्र पॉल हैं। फ़िल्म के डीओपी टी शबरी नाथ, डांस मास्टर प्रसून यादव, फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं। कला राजीव शर्मा का है। प्रोडक्शन  कंट्रोलर जीतू बाबा हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

ये भी पढ़े: Chintu Pandey,Rinku Ghosh और Raghav Nayyar के साथ Rani Chatterjee ने मनाया जन्मदिन

Latest Posts

spot_img

you may like