Jiya Bekarar Ba: धमाल मचाने को तैयार सोनालिका प्रसाद और अरविन्द अकेला कल्लू की जोड़ी, एक्ट्रेस के डांस मूव्स, ग्लैमरस फ़िगर के दर्शक बने दीवाने

भोजपुरी फिल्म 'जिया बेकरार बा' में एक बार फिर अरविन्द अकेला कल्लू और सोनालिका प्रसाद की जोड़ी एक साथ नजर आएगी

Arvind Akela Kallu-Sonalika Prasad Movie: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी फिल्‍म ‘राजतिलक’ से हिरोईन के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने वाली अदाकारा सोनालिका प्रसाद अब एक बार फिर कल्लू के साथ खूब धमाल मचाने वाली हैं। कल्लू के साथ फिल्म “जिया बेकरार बा” उनकी जल्द आने वाली जबरदस्त फ़िल्म है जिसका ट्रेलर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

ट्रेलर में सोनालिका प्रसाद काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं वहीं अरविन्द अकेला कल्लू के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल लग रही है। सोनालिका प्रसाद की फिल्म “जिया बेकरार बा” में उन का डांस भी देखने लायक है। बता दें कि सोनालिका की यही यूएसपी है कि वह जितनी खूबसूरत अदाकारा हैं, उतनी ही गज़ब की डांसर भी हैं, उनका फ़िगर भी काफी अट्रैक्टिव है यही वजह है कि उनकी फिल्मे देखने के लिए ऑडीएन्स सिनेमाघरों में टूट पड़ती है।

सोनालिका प्रसाद कल्लू को अपना फेवरेट को एक्टर मानती हैं। देखा जाए तो भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस सोनालिका प्रसाद इन दिनों काफी व्यस्त हैं। बेहद कम अरसे में स्टार का दर्जा हासिल करने वाली अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग, डबिंग कर रही हैं।सोनालिका प्रसाद फिल्म “जिया बेकरार बा” को लेकर बेहद उत्साहित है, जिसमें उनके हीरो अरविन्द अकेला कल्लू हैं। जिनके साथ फिल्म राजतिलक के जरिए उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी।

गौरतलब है कि कल्लू के साथ सोनालिका प्रसाद ने फिल्म जिया बेकरार बा की शूटिंग हैदराबाद में की है जिसके निर्देशक के साईं किरण हैं और निर्माता अभय सिन्हा, बाबू भाई थीबा हैं।सोनालिका प्रसाद अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म “जिया बेकरार बा” में कल्लू के साथ एक अलग ही भूमिका में दिखाई देंगी, जिसके ट्रेलर में उनका लुक और उनका किरदार काफी प्रभावी दिख रहा है।फिल्म जिया बेकरार बा की कहानी काफी रोचक है।

ये भी पढ़े: Jalwa: अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सिंह और श्रुति राव का बनारस में शुरू हुआ ‘जलवा’, जाने क्या होगा नया धमाका

Latest Posts

spot_img

you may like