Bhojpuri Song: सबा खान का नया गाना ‘हम नाहीं रहब घूँघटवा में’ रिलीज होते ही हुआ पॉपुलर

भोजपुरी म्यूजिक जगत की उभरती अदाकारा सबा खान का नया गाना 'हम नाही रहब घूँघटवा में ' रिलीज़ किया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है

Saba Khan New Bhojpuri Song: पॉपुलर अदाकारा सबा खान इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं और अपनी अदा का जादू भी चला रही हैं। उनका जो भी गाना इन दिनों यूट्यूब पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से आ रहा है, उन सब में वे अपने अपनी मोहक अदायगी का जलवा बिखेर रही हैं।

ऐसे में आज ही सबा खान के शानदार परफारमेंस से भरपूर भोजपुरी गीत हम नाहीं रहब घूँघटवा में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने की गायिका हैं अंकिता सिंह, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाया है। इस वीडियो सांग में अंकिता सिंह की मधुर आवाज और सबा खान की मोहक अदा ऑडियंस को खूब भा रही है। इस गाने को भरपूर प्यार मिल रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत हम नाहीं रहब घूँघटवा में के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर अंकिता सिंह हैं। अदाकारा सबा खान हैं। गीत लिखा है गीतकार यादव राज ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है रोशन राज ने। वीडियो डायरेक्टर भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, एडिट मीट जी हैं। डीआई रोहित ने किया है। म्यूजिक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

सबा खान इन दिनों दर्शको की चहेती बनी हुई है। उनके जो भी गाने रिलीज़ किये जाते है सभी को दर्शक काफी पसंद करते है। सबा खान लोक गीत से लेकर भक्ति गीत में भी अपनी अदाकारी से फँस के बीच में छायी हुई है। आये दिन सबा के कई गाने रिलीज़ किये जा रहे है जिसे काफी पसंद भी कर रहे है।

वही बात करे इस गाने की गायिका अंकिता सिंह की तो उन्होंने भी अपनी गायकी से लोगो के बीच अपनी एक खास जगह बनायीं है। और आगे भी उनके कई गाने रिलीज़ किये जाने वाले है।

ये भी पढ़े: Akshara Singh Song: साल के अंत में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का दिल को छू जाने वाला सैड सॉन्ग

Latest Posts

spot_img

you may like