Bhojpuri Song: रिलीज हुआ गाना ‘राजाजी प मरे लगनी’, अनुपमा यादव की आवाज पर जमकर थिरकी माही श्रीवास्तव

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव की आवाज़ में रिलीज़ हुआ गाना काफी धमाल मचा रहा है। इस गाने में माही श्रीवास्तव ने अपने डांस से सभी का दिल जीता है

Mahi Shrivastava New Song: भोजपुरी सिनेमा जगत को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने एक और बेहतरीन कलाकार दे दिया हैं जी हां हम बात कर रहे हैं हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जुड़ी सुपरहॉट और बोल्ड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की। जिनके बैक टू बैक वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से गाने रिलीज किये जा रहे हैं। माही के फेस एक्सप्रेसन्स इतने कमाल के हैं कि ऐसे लगता है कि इन्हें देखते जाओ देखते जाओ। माही के डांस मूव्स भी किसी बॉलीवुड डांसर से कम नहीं हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से माही श्रीवास्तव और सिंगर अनुपमा यादव का नया सांग ‘राजाजी प मरे लगनी’ रिलीज किया गया है। जिसमें माही के डांस मूव्स और उसकी कातिलाना अदा ऐसी है कि इसे देखकर आपको भी पसीना आ जाएगा। इस गाने के वीडियो को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है और वीडियो में माही के साथ साथी कलाकारों की केमिस्ट्री सुपर से ऊपर वाली है।

अनुपमा यादव और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने ‘राजा जी प मरे लगनी’ को आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने के वीडियो के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इस गाने के वीडियो को गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है और इसे एडिट मीत जी ने किया है। प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी ज़ुबैर शाह और पंकज सोनी ने निभाई है।

अनुपमा यादव के गाने को अक्सर ही दर्शको का भरपूर प्यार मिलता है और दर्शक उनके गाने को खूब पसंद भी करते है। यही कारण है की लोगो के बीच उनके गानो का क्रेज़ काफी ज्यादा है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Award: देसी स्टार समर सिंह को मिला बेस्ट सिंगर का अवार्ड, अपने देसीपन से जीता है लोगो का दिल

Latest Posts

spot_img

you may like