Shocking: यश कुमार की दूसरी शादी पर एक्स वाइफ अंजना सिंह का बड़ा बयान, एक्टर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोली!

भोजपुरी एक्टर यश कुमार और निधि झा की सगाई के बाद एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपने और यश कुमार की शादी और उनके साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की

Anjana Singh Reaction On Yash Kumar: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में एक नयी जोड़ी सामने उभरकर आयी जो है यश कुमार और निधि झा, जिन्होंने हाल ही में सगाई रचाई। इस सगाई के बाद से यश कुमार की पिछली शादी से जुड़े कई सवाल सामने आ गए है। यश कुमार और हॉट केक कहे जाने वाली अदाकारा अंजना सिंह एक समय में पति पत्नी थे और दोनों को एक बेटी भी है जिनका नाम है अदिति। शादी के कुछ ही सालो बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों ने लव मैरिज की थी लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पायी। एक ऐसा भी समय था जब यश कुमार और अंजना सिंह के रिश्ते की चर्चा भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब हुआ करती थी लेकिन अचानक इस रिश्ते में आयी करवाहट के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल पायी।

अब यश कुमार एक बार फिर एक नए रिश्ते में बंध गए है और उन्होंने निधि झा के साथ सगाई रचा ली है। इस नए रिश्ते को देखकर कई सवाल उठाया जा रहा है। अंजना सिंह ने जब यश और निधि के सगाई पर उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामना दी तो लोगो ने उनसे उनके और यश के बीच के रिश्ते पर सवाल उठाया और सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग का सामना अंजना को करना पड़ा।

अंजना सिंह ने हाल ही में इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस बारे में खुलकर बात की और यश कुमार के साथ अपने रिश्ते पर जवाब दिया। अंजना सिंह ने कहा ”मैं यश जी और निधि झा के रिश्ते से बहुत खुश हूँ, और मैं दोनों के रिश्ते के बारे में पहले से जानती हूँ। जहा तक बात मेरे और यश कुमार जी के रिश्ते की है तो कुछ लोग मुझे तो कुछ लोग उनके बारे में गलत कमेंट कर रहे है। लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूँ की अगर कोई रिश्ता साथ में रहकर हम खुश नहीं रहे तो अलग हो जाना ही सही है। इसलिए आप लोग गलत कमेंट मत करिये और यश जी और निधि झा के इस नए रिश्ते पर शुभकामना दी। किसी के लिए किसी की लाइफ नहीं रूकती।

अंजना ने आगे यह भी कहा की निधि झा बिलकुल ही अच्छी है और हम जब भी किसी शूट पर होते है तो एक साथ ही एक रूम में रहते है और खूब एन्जॉय करते है। एक साथ कई वीडियोस भी बनाते है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie: अभिनेता यश कुमार की फिल्म ‘नोटबंदी’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, कुछ खास मुद्दे पर बनी है फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like