Akshara Singh Song: साल के अंत में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का दिल को छू जाने वाला सैड सॉन्ग

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह का नया गाना 'जा तो रहे हो मुझे छोर कर तुम' रिलीज़ किया गया है,देखिये वीडियो में पूरी खबर

भोजपुरी की स्टनिंग अदाकारा अक्षरा सिंह का नया गाना ‘जा तो रहे हो मुझे छोर कर तुम’ साल 2021 के अंत में रिलीज हो गया है। यह एक सैड सॉन्ग है, जो ए एस सी भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। गाना ब्रेकअप के बाद एक लड़की की कहानी है, जो अपनी दोस्त के जन्मदिन पर अपने एक्स से मिलती है।

इस गाने में एक्स को खोने का दर्द साफ झलकता है। ऊपर से अक्षरा सिंह की सुरीली आवाज दर्शकों के दिल को छू रही है, इसलिए यह गाना तेजी से वायरल होने लगा है।

अक्षरा ने गाना ‘जा तो रहे हो मुझे छोर कर तुम’ म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा के साथ मिलकर बनाया है। दोनों की केमेस्ट्री इस गाने के धुन में साफ नजर आती है। वहीं, गाने को लेकर अक्षरा बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह गाना प्रेमी जोड़ों को पसंद भी आएगी और उन्हें एक दूसरे के साथ ईमानदारी से रहने को प्रेरित भी करेगी। यह गाना वैसे तो सबों के लिए है। बेहद एंटरटेनमेंट है इसमें। सबों को खूब पसंद भी आएगी।

अक्षरा ने साल 2021 में खूब धमाल मचाया है। उनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल हुए, तो कई ने रिकॉर्ड भी ब्रेक किये। इस साल अक्षरा का सबसे बड़ा गाना पानी पानी रहा, जिसके हिंदी वर्जन में सुपर स्टार रैपर बादशाह और पंजाबी म्यूजिक सेंशेसन आस्था गिल नज़र आईं थी। अक्षरा ने इसके भोजपुरी वर्जन से सबका ध्यान खुद की ओर आकर्षित किया। इसके अलावे भी अक्षरा की काम और उनकी बोल्ड पर्सनैलिटी ने उनके फॉलोवर्स को खूब बढ़ाया। ऐसे में यह गाना भी साल के विदाई के दौरान धमाल मचाने वाली है। ऐसा मानना है इंडस्ट्री के जानकारों का।

ये भी पढ़े: New Bhojpuri Movie: देसी बॉय समर सिंह के साथ आम्रपाली दुबे करेगी धमाका, फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, फोटोज हो रहे है वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like