Yash Kumar की फिल्म ‘मिट्टी’ के फर्स्ट लुक में दिखा एक्टर का बेहद खास अंदाज

भोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार कहे जाने वाले एक्टर यश कुमार की फिल्म 'मिट्टी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ के साथ ही खूब वायरल हो रहा है

Yash Kumar New Movie: भोजपुरी फिल्मो में अपने अभिनय से अक्सर ही दर्शको के बीच कुछ-न-कुछ नयापन लेकर आने वाले एक्टर यश कुमार की एक और नयी फिल्म ‘मिट्टी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 15 अगस्त के खास मौके पर रिलीज़ किया गया है। देश में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम के बीच फिल्म के फर्स्ट लुक को दर्शक खूब पसंद कर रहे है।

यश कुमार की इस फिल्म में के फर्स्ट लुक में तिरंगे का शेड्स भी देखने को मिला। इस बारे में फिल्म के निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय ने बताया कि ”हमारे देश की माटी बेहद उर्वरा है और इसका एक एक कण वीरों की खून से सींचा गया है। ऐसे में 15 अगस्त का दिन हमारे लिए खास था। इसलिए अपनी फिल्म ‘मिट्टी’ का फर्स्ट लुक हमने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आउट किया, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।”

चंदन कन्हैया उपाध्याय ने आगे यह भी बताया बताया की ”मिट्टी’ एक शानदार कहानी वाली फिल्म है। इसमें यश कुमार लीड रोल में हैं। यह फिल्म देश की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली होगी। साथ ही इसमें देश की मिट्टी के साथ जुड़े हुए इमोशन को भी हमने दिखाने का प्रयास इस फिल्म के माध्यम से किया है। उम्मीद है दर्शकों को हमारा यह प्रयास पसंद आएगा।”

इस फिल्म में गीत – संगीत की बात करे तो गाने बेहद ही कर्णप्रिय हैं। वही फिल्म में डायलॉग भी काफी दिल को छू लेने वाले हैं। यह एक बेस्ट कमर्शियल फिल्म होने वाली है, जो एक सकारात्मक संदेश के साथ बेहतरीन मनोरंजन दर्शकों के लिए होगी।

ये भी पढ़े: Akshara Singh और Rahul Sharma की फिल्म ‘डार्लिंग’ की शूटिंग पूरी, जल्द रिलीज होगी फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like