Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म ‘कर्मपुत्र’ की शूटिंग हुई पूरी, संजय पांडे और विनोद यादव की भिंडत दिखेगी फिल्म में

भोजपुरी फिल्म 'गुंडे' से भोजपुरी फिल्मो में कदम रखने वाले विनोद यादव की नयी फिल्म 'कर्मपुत्र' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ संजय पांडे भी होंगे

Vinod Yadav New Movie Karmputr: भोजपुरी फिल्म गुंडा से सुर्खियों में आये राइजिंग स्टार विनोद यादव इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जी हां! अभी हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बेहतरीन लोकेशन पर भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ की शूटिंग पूरी की है। और अब विनोद यादव एक और भोजपुरी फिल्म ‘कर्मपुत्र’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद और बस्ती में पूरी कर लिया है। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी नायिका सुदीक्षा झा हैं।

अन्नी फिल्म्स के बैनर तले सह निर्माता साक्षी यादव की फिल्म ‘कर्मपुत्र’ में विनोद यादव भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय और सुशील सिंह के साथ दो-दो हाथ करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स के सीन की शूटिंग में हाड़ कपा देने वाली ठंड के माहौल में खूब एक्शन व मारपीट करते हुए नजर आए हैं, वह भी सुशील सिंह और संजय पांडेय के साथ।

क्लाइमेक्स की शूटिंग के समय विनोद यादव के एक्टिंग और फाइट को देखकर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। अपनी प्रशंसा सुनकर विनोद यादव फूले नहीं समा रहे हैं और सबको धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि जो सब लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं। यह मेरे लिए दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद है।

वहीं संजय पांडेय ने अभिनेता विनोद यादव की जमकर तारीफ की और कहा कि मैं पहली बार विनोद यादव के साथ काम कर रहा हूँ। इनके साथ काम करके ऐसा नहीं लगा मुझे की हम पहली बार काम कर रहे हैं। बल्कि ऐसा लगा कि हम कई बार काम कर चुके हैं। इनकी डायलॉग डिलेवरी कमाल की हैं। विनोद बहुत ही उन्दा अभिनेता है ये भोजपुरी इंडस्ट्री के भविष्य हैं।

ये भी पढ़े: Ankush Raja Song: कई सुपरहिट सांग्स दे चुके अंकुश राजा लेकर आये एक और नया धमाका, साथ दे रही है नीलम गिरी

Latest Posts

spot_img

you may like