Begunah Bhojpuri Movie: रितेश पांडे, चांदनी सिंह और प्रियंका रेवारी की ‘बेगुनाह’ जल्द होगी रिलीज

भोजपुरीं फिल्मो के सुपरस्टार रितेश पांडे और चांदनी सिंह की फ़िल्म 'बेगुनाह' का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है, देखिये वीडियो।

Ritesh Pandey-Chandani Singh Movie: लाजवाब कांसेप्ट पर बनी फिल्म ‘बेगुनाह’ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा।

इस फ़िल्म में रितेश पांडे, चांदनी सिंह और प्रियंका रेवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। भोजपुरीं फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए यह फ़िल्म बेहद खास होने वाली है।

इस फिल्म का निर्माण साउथ की दो खूबसूरत यंग लेडी चेतना झांब और निशा योगीश्वर ने किया है। जिस स्टेट में भोजपुरी भाषा बहुत कम बोली और समझी जाती है अब वहाँ से यंग लोग भोजपुरी फ़िल्म जगत में इंटरेस्ट ले रहे है फिल्मो का निर्माण कर रहे है ये सम्पूर्ण भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी भाषी लोगो के लिए गर्व की बात है कि भोजपुरी भाषा का ग्राफ धीरे धीरे पूरे देश मे फैल रहा है।

फ़िल्म की कहानी की बात करे तो कहानी बहुत ही इंटरेस्टिंग है जिसमे हॉरर भी देखने को मिलेगा डरने वाला हॉरर नही पहली बार ऐसा हॉरर देखने को मिलेगा जिसमे आप डरने के बजाय अपनी हँसी नही रोक पाएंगे यानी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film Arjun Ka Faisla: प्रियंका सिंह की भोजपुरी फ़िल्म ‘अर्जुन का फैसला’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी

Latest Posts

spot_img

you may like