Chandni Singh के साथ Ravi Yadav ने फिर मचाया धमाका, नये सॉन्ग ‘कमर लचकावे के परी’ में दिखा दमदार अंदाज

भोजपुरी फिल्मो के चम्बल बॉय कहे जाने वाले रवि यादव का नया गाना 'कमर लचकावे के परी' रिलीज़ किया गया है जिसमे उनके साथ चांदनी सिंह नजर आयी

Ravi Yadav New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में चंबल बॉय के नाम से मशहूर अभिनेता रवि यादव इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने सॉन्ग्स को लेकर भी खूब चर्चाओं में है। रवि यादव जिस तरह बैक टू बैक फिल्में कर रहे है। उसी तरह वे गाने भी बैक टू बैक लेकर आ रहे है। उनका हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना ‘ नामरिया यादव जी के जब उड़ी कमर लचकावे के परी’ रिलीज़ किया गया है। जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को दर्शक काफी पसदं कर रहे है और हमेशा ही तरह इस बार भी रवि यादव को काफी प्यार और आशीर्वाद दे रहे है। 

चम्बल बॉय रवि  यादव के साथ इस गाने में पॉपुलर एक्ट्रेस चांदनी सिंह ठुमका लगाते हुए नजर आ रही है। रवि यादव और चांदनी सिंह ने इससे पहले भी कई गाने एक साथ किये है और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया है। रवि यादव अपने इस सॉन्ग को लेकर काफी उत्त्साहित है और दर्शको से मिल रहे प्यार और आशीर्वाद से काफी खुश भी है। 

रवि यादव ने बताया की ‘मेरे इस गाने को देखने और सुनने के बाद मेरे फैंस मुझे कॉल और मैसेज कर रहे है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। मुझे बेहद ख़ुशी हो रही है की मैं अपने फँस का दिल जीतने में कामयाब हो पा रहा है। मैं हमेशा ही अपने फैंस के बीच अच्छी फिल्मे और अच्छे गाने लेकर आता रहूँगा और मनोरंजन करता रहूँगा। ”

‘कमर लचकावे के परी’ इस गाने को शिल्पी राज और मोहन राठोड ने अपनी आवाज़ दी है। और गाने में चांदनी सिंह के साथ चम्ब्ल बॉय रवि यादव अपना जलवा बिखेर रहे है। बात करे रवि यादव की आनेवाली फिल्मो की तो उन्होंने हाल ही में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी की है जो बहुत जल्द दर्शको के बीच रिलीज़ होगी। 

ये भी पढ़े: भोजपुरी क्वीन Rani Chatterjee ने बेहद ही खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, करीबी लोग हुए शामिल

Latest Posts

spot_img

you may like