Apharan: यश कुमार के साथ भिड़ेंगे धनंजय सिंह, फिल्म ‘अपहरण’ में मुख्य खलनायक के किरदार में आएँगे नजर

भोजपुरी फिल्म 'दंडनायक' में खलनायकी कर चुके अभिनेता धनंजय सिंह अब आने वाली फिल्म 'अपहरण' में मुख्य खलनायक के रूप में नजर आएँगे, देखे वीडियो में पूरी खबर

Dhananjay Singh New Movie Apharan: भोजपुरी सिनेमा में टैलेंटेड एक्टर धनंजय सिंह अपना एक अलग मुकाम बनाते जा रहे हैं। फ़िल्म “दंडनायक” में वह यश कुमार के साथ दिखाई दिए थे। इस फ़िल्म में धनंजय सिंह ने निगेटिव रोल बखूबी प्ले किया और उनकी परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसन्द आई। अब वह बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं।

इस बार फ़िल्म ‘अपहरण’ में धनंजय सिंह मुख्य खलनायक होंगे। निर्माता अजय गुप्ता की इस फ़िल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। फ़िल्म के हीरो यश कुमार मिश्रा और हीरोइन प्रियंका रेवड़ी हैं। धनंजय सिंह की बतौर एक्टर आधा दर्जन से अधिक फिल्में आने वाली हैं। इनकी कुछ फिल्मे फ्लोर पर हैं तो कुछ फिल्मों की एडिटिंग जारी है।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav: ट्रेंडिंग स्टार का फिर चला जादू , दुनिया भर में कर रहे है ट्रेंड, जाने क्या है पूरी बात

Latest Posts

spot_img

you may like