Awdhesh Mishra की दिल को छू जाने वाली फिल्म ‘दादु आई लव यु’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज़ 

भोजपुरी फिल्मो के दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा की फिल्म 'दादु आय लव यू' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है जो काफी पसंद किया जा रहा है

Awdhesh Mishra New Movie: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक आपने कई रिश्तो पर आधारित फिल्मे देखी होगी लेकिन अब एक ऐसी फिल्म दर्शको के बीच जल्द आने वाली है जिसे आप सब दिल से पसंद करेंगे। जी हाँ हम बात कर रहे है दादा और पोते के अटूट रिश्ते पर आधारित फिल्म ‘दादु आई लव यु’ की, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है। 

फिल्म के फर्स्ट लुक में आपको दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा और बाल कलाकार आर्यन बाबू नजर आ रहे है। फिल्म एक दादा और पोते के बीच के गहरे सम्बन्ध पर आधारित फिल्म है। फिल्म को लेकर अवधेश मिश्रा ने बेहद ही दिल छू जाने वाली बात कही है। अवधेश मिश्रा ने कहा ”उस घर की नीव कभी कमज़ोर नहीं होती, जिसकी छत को सहारा बुजुर्ग देता है, बचपन भी दो बार आता है ज़िन्दगी में एक बार, बचपन में आता है और एक बार बुढ़ापे में आता है, दादा-और पोते का रिश्ता सबसे प्यारा होता है, दोनों एक दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त होते है, एक ऐसी ही भोजपुरी फिल्म दादू – आई लव यू’ आ रही है जिस का पहला पोस्टर आप लोगो के बीच है कैसा लगा पोस्टर जरूर बताये आप लोग और शेयर भी करें।”

अवधेश मिश्रा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक है। फिल्म इंडस्ट्री में खलनायकी के रूप में अपना कदम रखने वाले अवधेश मिश्रा अब अपने सकारात्मक रोल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे है। और एक से बढाकर एक बेहतरीन फिल्मे दे रहे है।

यह फिल्म एक दादा और पोते के सम्बन्ध में आत्मीयता और लगाव को दर्शाती एक प्रेम कहानी है। कथावस्तु पूरी तरह से मौलिक है और अवधेश मिश्रा, आर्यन बाबू, अनीता रावत, महेश आचार्य, अजय सिन्हा, मिंटो, तथा सभी कलाकारों ने अपने चरित्र से न्याय किया है। एक लाइन में कहे तो यह कहानी एक पोते के प्रति एक डैड के अविश्वनीय त्याग की कहानी है।

ये भी पढ़े: Video: अचानक जब चाट खाने के लिए रांची की सड़को पर Akshara Singh पहुंची ठेले पर

Latest Posts

spot_img

you may like