Arvind Akela Kallu की ‘विद्यापीठ’ की शूटिंग जोरो-शोरो से हुई शुरू 

भोजपुरी फिल्मो के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू की फिल्म 'विद्यापीठ' की शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन योगेश मिश्रा कर रहे है

Arvind Akela Kallu New Movie: भोजपुरी फिल्मों के यंग स्टार और चोकलेटी बॉय कहे जाने वाले अरविन्द अकेला कल्लू की फिल्म ‘विद्यापीठ’ की शूटिंग यूपी के बलरामपुर उत्तर प्रदेश में शुरू की गई है। फिल्म की शूटिंग जोरो-शोरो से की जा रही है। फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू की साथ एक्ट्रेस आयुषी दत्त तिवारी नजर आएगी।  जो इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म का निर्देशन योगेश राज मिश्रा कर रहे है जिन्होंने इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘दबंग सरकार’ का निर्माण किया। इस फिल्म को लेकर अब एक नयी सोच के साथ वे एक नया धमाका लेकर आ रहे है।

योगेश राज मिश्रा ने बताया कि ‘विद्यापीठ’ बहुत बड़ी फिल्म है और इसकी शूटिंग भव्यता से की जानी है। यह फिल्म इंडियन फिल्म एकेडमी के चयनित बच्चों के लिए एक बड़ा एक्सपोजर लेकर आएगा। पढ़ाई के बाद इंडियन फिल्म एकेडमी के बच्चों के लिए ये बड़ा मौका है, जहां उन्हें बड़े पर्दे पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका और मिलेगा।

वही फिल्म के एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है क्योंकि उन्होंने अब तक ऐसा कोई किरदार नहीं निभाया है। साथ योगेश मिश्रा को भी अरविन्द अकेला कल्लू के किरदार को लेकर बेहद ज्यादा उम्मीद है और उन्होंने काफी भरोसा भी जताया है। 

फिल्म के बाकि कलाकारों की बात करे तो फिल्म में विनीत विशाल, समर्थ चतुर्वेदी, मनोज टाइगर, जय शंकर पांडेय ,इंडियन फिल्म एकेडमी के 18 स्टूडेंट्स भी इस फिल्म में नजर आएँगे। जिनमे से कुछ मुख्य भूमिका में नजर आएँगे।

ये भी पढ़े: Awdhesh Mishra की दिल को छू जाने वाली फिल्म ‘दादु आई लव यु’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज़ 

Latest Posts

spot_img

you may like