Bhojpuri Song: अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की रोमैंटिक जोड़ी फिर चर्चाओं में, लेकर आये नया धमाकेदार गाना

भोजपुरी फिल्मो के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह का नया गाना 'रुमाल खोस के' हुआ रिलीज़। यह फिल्म 'विजेता' का गाना है

Arvind Akela Kallu-Yamini Singh Song: वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म विजेता का धमाकेदार सांग “रुमाल खोंस के” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। गाने को खूब लाइक शेयर किया जा रहा है। दोनों सितारों का डांस और इनकी केमिस्ट्री गजब है।

इस गाने में युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू रोमांटिक मुड़ में हैं। उनके साथ यामिनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी है। और वह कह रहे हैं कि चल रही हो कमर में रुमाल खोंस के। गाना वायरल हो रहा है। इस फिल्म में सिनेतारिका कनक पांडेय भी जलवा बिखेरने वाली हैं।


फ़िल्म का ट्रेलर भी खूब देखा जा रहा है, भरपूर एक्शन, रोमांस, इमोशन और ड्रामा है इस फ़िल्म में। फ़िल्म की कहानी और इसका फिल्माकंन बेहद स्तरीय लग रहा है। पराग पाटिल स्टाइल के इस सिनेमा की स्टोरी स्पोर्ट्स ड्रामा पर बेस्ड है। भोजपुरी में खेल पर आधारित फिल्में बहुत कम ही बनती हैं और यह फ़िल्म तो दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देने वाली है।

अरविन्द अकेला कल्लू ने अपनी परफॉर्मेंस से बता दिया है कि पूरी पिक्चर कितनी धांसू होने वाली है। खेलकूद पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी ताजातरीन विषय है, जोकि भरपूर फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है।निर्माता रत्नाकर कुमार की इस फिल्म का यह गाना श्रोताओं व दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। भव्य पैमाने पर काफी डांसर्स के साथ गाने को फ़िल्माया गया है।

अरविन्द अकेला कल्लू ने इस सांग को गाया है। गीत आजाद सिंह ने लिखा है और संगीत श्याम आज़ाद का है।
यह फ़िल्म भोजपुरी सिनेमा को एक नई दिशा की ओर ले जाने में अग्रसर साबित होगी। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक पराग पाटिल, लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार गीतकार श्याम देहाती व आजाद सिंह हैं।

ये भी पढ़े: Rani Chatterjee Item Song: रानी चटर्जी ने दंगल टीवी शो ‘सिंदूर की कीमत’ के लिए आइटम सॉन्ग किया शूट

Latest Posts

spot_img

you may like