Naach Re Patarki Song: आम्रपाली दुबे ने लगाया अरविन्द अकेला कल्लू के साथ ‘नाच रे पतरकी 2.0’ गाने पर ठुमका, वीडियो हो रहा वायरल 

भोजपुरी फिल्मो के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे ने 'नाच रे पतरकी' गाने पर बनाया वीडियो। सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल

Amrapali Dubey-Arvind Akela Kallu Dance: भोजपुरी फिल्मो के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू का गाना ‘नाच रे पतरकी 2.0’ ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया है। इस गाने पर कई इंस्टाग्राम रील्स बनाये जा रहे है। यही नहीं भोजपुरी कलाकार भी इस गाने पर रील्स बनाने से पीछे नहीं हट रहे है। अरविन्द अकेला कल्लू के इस सुपर डुपर हिट गाने पर अब ठुमका लगाया है आम्रपाली दुबे ने।

जी हाँ इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ आम्रपाली दुबे ने डांस किया है और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाया है जो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखो लोगो ने देखा है और पसंद कर रहे है। अरविन्द अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘शादी मुबारक’ की शूटिंग पूरी की है।

इस फिल्म के शूटिंग के दौरान ही इस गाने पर दोनों ने रील्स बनाये है। यही नहीं कई और गानो पर भी दोनों ने वीडियो बनाये है लेकिन इस गाने को लेकर जिस तरह फैंस में पहले से क्रेज़ है उसी प्रकार जब दोनों कलाकारों ने जब ‘नाच रे पतरकी’ गाने पर वीडियो बनाया तो लोग जमकर पसंद करने लगे। 

इस वीडियो को देखने के बाद जितने उत्त्साहित फैंस है उतने ही भोजपुरिया कलाकार भी है जो इस पोस्ट को लिखे और कमेंट कर रहे है। बात करे ‘नाच रे पतरकी 2.0’ की तो इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ आकांक्षा दुबे ने ठुमका लगाया है और गाने में दोनों ने खूब धमाल मचाया है। यह गाना ‘नाच रे पतरकी’ के दूसरा पार्ट है। 

अरविन्द अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘शादी मुबारक’ की बात करे तो यह जोड़ी पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएगी। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्त्साहित है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie: देसी स्टार समर सिंह और यामिनी सिंह बने ‘प्यार के परवाने’, एक साथ दोनों की तीसरी फिल्म शुरू

Latest Posts

spot_img

you may like