Bhojpuri Movie: भोजपुरी और तेलगु भाषा में बनी फिल्म ‘करिया’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, अंगद कुमार ओझा आएँगे मुख्य भूमिका में नजर

भोजपुरी और तेलगु भाषा में बनी फिल्म 'करिया' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म में भोजपुरी के कई जाने-कलाकार आएँगे नजर

Bhojpuri Movie Kariya First Look Out: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटेड एक्टर अंगद कुमार ओझा जल्द ही एक साथ दो भाषाओं की फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जौहर दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। उनके चैलेंजिंग अभिनय से सजी फिल्म करिया का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया है।

इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में एक अलग तेवर में अंगद कुमार ओझा दिखाई देंगे। वे इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता भी हैं। वे भोजपुरी फिल्मों के इकलौते ऐसे निर्माता हैं, जिन्होंने दो भाषाओं में फिल्म का निर्माण किया है। यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए गौरव की बात है।

उल्लेखनीय यह है कि फिल्म में अंगद ओझा का  हैरतअंगेज अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ सकता है। फिल्म में अंगद ओझा डबल शेड्स में दिखाई देगें। उनका साउदर्न स्टाइल एक बार फिर से दर्शकों के बीच छाप छोड़ सकता है।

गौरतलब है कि अपनी पहली रिलीज फिल्म “वायरस” से फिल्मी पर्दे पर सुर्खियां बटोरने वाले जाने माने फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक व अभिनेता अंगद कुमार ओझा अपनी नई फिल्म “करिया” को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। ये फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है। इसकी रिलीजिंग की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं।

फिल्म के बारे में बात करने पर अंगद कुमार ओझा ने बताया कि फिल्म “करिया” की कहानी पूरी तरह से फ्रेस और सम्पूर्ण पारिवारिक है। जिसमें एक्शन भी है, इमोशन भी है, रोमांस भी है और कॉमेडी का तड़का भी लगा है। उम्मीद है कि फिल्म करिया को आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलेंगी और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होगी।

ये भी पढ़े: Bol Radha Bol: खेसारी लाल यादव के साथ सुपरहिट फिल्मो को डायरेक्ट कर चुके पराग पाटिल ने ‘बोल राधा बोल’ की कहानी को लेकर…

Latest Posts

spot_img

you may like