बॉलीवुड से लेकर ओटीटी की दुनिया तक में मनोज बाजपेई छाए हुए हैं। वह अब तक ऐसे कई किरदार निभा चुके हैं जो दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ गए। इसी बीच उनकी फिल्म ‘भैया जी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन अब फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं आखिर ‘भैया जी’ कब और कहां रिलीज होगी?
कब ओटीटी पर स्ट्रीम होगी फिल्म?
बता दें, ‘भैया जी’ मनोज बाजपेई के करियर की 100वीं फिल्म है इसलिए उन यह फिल्म उनके लिए काफी स्पेशल थी। यह फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसने 11.52 करोड़ का कारोबार किया था। वैसे कई लोग थे जो भैया जी को सिनेमाघर में देखने से चूक गए। अब उनके लिए खुशखबरी यह है कि ‘भैया जी’ अब ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देने वाली है।
जी हां.. ‘भैया जी’ का प्रीमियर 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर शुरू होने वाला है। इसकी जानकारी खुद मनोज बाजपेई ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। बता दें इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। इन्होंने ही मनोज बाजपेयी के साथ ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ भी बनाई थी। वहीं भैया जी बिहारी बाबू राम चरण त्रिपाठी पर आधारित है, जिसे सब भैया जी बुलाते हैं।
Aa rahe hai Bhaiyya ji! Taiyaar rehna!
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) July 19, 2024
With 1 billion watch minutes of Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai, the proud makers bring to you another blockbuster- #BhaiyyaJiOnZEE5#ManojBhaiyyaKi100thFilm#BhaiyyaJi premieres 26th July, only on #ZEE5.#BhaiyyaJiOnZEE5 #BhaiyyaJi #MB100… pic.twitter.com/m4Qqq0n03V
ओटीटी पर मौजूद है ये फिल्में
बता दें, इससे पहले भी मनोज बाजपेई ओटीटी पर कई सुपरहिट फिल्में और सीरीज दे चुके हैं। जी5 पर उनकी फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’, ‘डायल 100’, ‘जागो चक्रव्यूह’, ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ जैसी फ़िल्में भी उपलब्ध है। जहां उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया तो वह कई वेब सीरीज का भी हिस्सा बनकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कौन है OTT का सबसे हाईएस्ट पैड एक्टर? जो एक एपिसोड के वसूलता है करोड़ों रुपए!

