रेणु विजय फिल्म्स ने Eid पर किया नई भोजपुरी फिल्म ‘Bhaijaan’ का ऐलान, जानिए कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

भोजपुरी सिनेमा की प्रमुख निर्माण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट ने ईद के शुभ अवसर पर अपनी नई फिल्म "भाईजान" के निर्माण की घोषणा की है

Bhaijaan New Bhojpuri Film Announced: भोजपुरी सिनेमा की प्रमुख निर्माण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट ने ईद के शुभ अवसर पर अपनी नई फिल्म “भाईजान” के निर्माण की घोषणा की है। यह फिल्म कंपनी की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसमें भव्य एक्शन दृश्यों और अनूठी कहानी का दावा किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता: निशांत उज्जवल (रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले) हैं और फिल्म की शूटिंग जून 2025 से प्रारंभ होगी।

निशांत उज्जवल ने कहा, “‘भाईजान’ भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नई मिसाल कायम करेगी। हम दर्शकों को कुछ अलग और यादगार देने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि “फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं और हम जल्द ही मुख्य कलाकारों के नाम की घोषणा करेंगे।” उन्होंने बताया कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में नए मानक स्थापित करेगी।

निशांत उज्जवल ने कहा, “‘भाईजान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के लिए हमारा विजन है। हमने इस प्रोजेक्ट पर पिछले एक साल से काम कर रहे हैं और इसे पूरी तरह से नए फॉर्मेट में पेश करेंगे।”

फिल्म में दर्शकों को रोमांचक एक्शन दृश्य, मनोरंजन से भरपूर कहानी, भोजपुरी संस्कृति की झलक और उच्च तकनीक वाले विजुअल इफेक्ट्स जैसे हाइलाइट्स खास होने वाले हैं। यह फिल्म भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली परियोजना के रूप में देखी जा रही है। रेणु विजय फिल्म्स की यह पहल भोजपुरी सिनेमा के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म जब रिलीज होगी तो बॉक्सऑफिस पर किस तरह से काम करेगी।

ये भी पढ़े:

Latest Posts

spot_img

you may like