Bhagyashree ने कहा, ‘मेरे लिए फिल्मों से ज्यादा जरूरी मां की जिम्मेदारी निभाना था’

Bhagyashree: साल 1989 में सलमान खान स्टारर सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया से किया रातोंरात स्टार बनने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री जिन्होंने अपनी इस हिट फिल्म के बाद कुछ समय के लिए फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। इस फिल्म के कई साल बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी करने की कोशिश की लेकिन सफल न हो सकी। भाग्यश्री ने हाल ही में एक रेडियो चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया है कि इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्मो काम क्यों नहीं किया। 

भाग्यश्री ने बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’इस फिल्म के सुपरहिट हो जाने के बावजूद मैं काफी नर्वस रहती थी। मुझे अपने पर यकीन नहीं होता था कि मैं इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा रह चुकी हूं। मुझे लगता था कि क्या मैं सही फैसला ले रही हूं।’’ इसी पर आगे बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्मों में काम करना क्यों बंद कर दिया था। 

फिल्मों से दूरी बनाने पर भाग्यश्री ने कहा कि, ‘’फिल्म के बाद ही मेरी शादी हो गई थी। तो उस समय मुझे समझ मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। इसके बाद मैं मां बन गई, तो मेरी जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ गई थी। उस समय मेरे अंदर इतनी शक्ति नहीं थी कि मैं फिल्मों में काम करूं, फैमिली को संभालू या फिर अपने बच्चों को देखूं। इसलिए मैंने फिल्मों को छोड़कर अपने बच्चों और परिवार पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी समझा। मुझे लगा कि फिल्मों से ज्यादा जरूरी मां की जिम्मेदारी निभाना है।’’

आपको बता दें कि, इस फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने अपने ब्वॉयफ्रेंड  हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। शादी के बाद वे मां बन गई थी। लेकिन लगभग तीन साल बाद भाग्यश्री ने बॉलीवुड में फिल्मोंं से वापसी की थी, हालांकि  फिर उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं थी। इसके अलावा भाग्श्री ने फिर छोटे पर्दे पर भी कुछ दिनों के लिए काम किया था। बता दें कि, भाग्यश्री हाल ही में फिल्म एनआरआई वाइव्स में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 12 मई 2023 को रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: मुझे अच्छे किरदार नहीं मिल रहे थे और मैं सिर्फ हीरो के साथ नाचना नहीं चाहती थी, इसलिए बॉलीवुड में फिल्में करना छोड़ दिया था: Ayesha Jhulka

Latest Posts

spot_img

you may like