डिप्रेशन में थी Salman की हीरोइन, पति-बच्चे भी हो गए थे दूर, सालों बाद छलका Bhagyashree का दर्द

भाग्यश्री और हिमालय की शादी साल 1990 में हुई थी। इसके बाद उनके घर दो बच्चों का जन्म हुआ जिसमें बेटे का नाम अभिमन्यु जबकि बेटी का नाम अवंतिका है।

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ साल 1989 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे। इस फिल्म के माध्यम से पॉपुलर अभिनेत्री भाग्यश्री ने इंडस्ट्री में कदम रखा था जबकि सलमान खान को इसी फिल्म से स्टारडम हासिल हुआ था। हालांकि, पहली फिल्म के बाद भाग्यश्री ने शादी रचा ली थी और वह अपने परिवार में व्यस्त हो गई थी। अब पहली बार भाग्यश्री ने अपनी जिंदगी में आए हुए दुखों को फैंस के साथ साझा किया है। साथ उन्होंने बताया कि, एक समय ऐसा भी था जब उनके पास पति-बच्चे भी नहीं थे। तो आईए जानते हैं आखिर भाग्यश्री ने ऐसा क्यों कहा?

पहली फिल्म के बाद ही रचा ली शादी
बता दें, भाग्यश्री ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही हिंदी सिनेमा में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया और वह रातोंरात टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई। वहीं सलमान खान के करियर में भी इस फिल्म के माध्यम से चार चांद लग गए थे। जहां इस फिल्म के बाद सलमान खान ने सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी तो वहीं भाग्यश्री ने अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दासानी के साथ शादी रचा ली। पहली हिट फिल्म के बाद भाग्यश्री का शादी रचाना दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। हालांकि एक्ट्रेस का यह अपना निजी फैसला था जिसके चलते उन्होंने फिल्में करना बंद कर दी और वह अपने बच्चों की परवरिश में लग गई।

एक्ट्रेस ने डिप्रेशन में झेला दर्द
भाग्यश्री और हिमालय दासानी की शादी साल 1990 में हुई थी। इसके बाद उनके घर दो बच्चों का जन्म हुआ जिसमें बेटे का नाम अभिमन्यु जबकि बेटी का नाम अवंतिका दासानी है। बता दें, कपल के दोनों बच्चे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम भी रख चुके हैं। अब भाग्यश्री अपनी फिल्म ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ के प्रमोशन में दिखाई दी थी। यहां पर उन्होंने उन दिनों को याद किया जब वह डिप्रेशन में थी।

अपने डिप्रेशन पर बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा कि, “मेरे जीवन में एक समय ऐसा आया, जब कहीं न कहीं मैंने खुद पर से विश्वास खो दिया था। वो दौर मेरे लिए बहुत कठिन था, क्योंकि उस समय मेरे बच्चे मेरे साथ नहीं थे। मेरे पति और बच्चे उस समय टूर पर थे। वे लोग लंदन गए हुए थे। उन लोगों के जाने से मुझे खालीपन लगने लगा था और मैंने खुद से सवाल करना शुरू कर दिया कि मैं कौन हूं, मुझे वास्तव में क्या पसंद है, मुझे कैसे खुशी मिलती है, कैसे मुस्कुराते है?”

इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि, “मैं खुद से बातें करने लगी थी। एक बार मैंने खुद को आईने में देखा और खुद से पूछा कि क्या मैं उससे दोस्ती करना चाहूंगी, जिसे मैं आईने में देखती हूं और मैंने कहा नहीं। उस समय मैं खुद को नहीं पहचान पाई। मैं दिन पे दिन डिप्रेशन में जा रही थी, मैंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं होना चाहिए। उस समय मेरी बेटी ने मेरी मदद की, तभी मैंने पहली बार दोस्त बनाए। मैंने वास्तव में अपने दोस्त ऐसे लोगों को बनाए, जो मेरे करीबी थे, मेरा परिवार, मेरे पति थे। मैंने अपना जीवन वैस जीना चुना, जैसा मैं चाहती हूं और यह मेरे लिए काम आया।”

भाग्यश्री का वर्कफ़्रंट
बात की जाए फिल्म ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ के बारे में तो इस फिल्म में निमृत कौर और राधिका मदान मुख्य किरदार में नजर आई। फिल्म में भाग्यश्री भी एक अहम किरदार में है। इन दिनों भाग्यश्री काफी लाइमलाइट में रहती है। वही सोशल मीडिया पर अक्सर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। इससे पहले एक्ट्रेस को फिल्म ‘राधेश्याम’ में देखा गया था जिसमें साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता प्रभास और पूजा हेगडे मुख्य किरदार में नजर आई थी।

ये भी पढ़ें: ‘कुछ तो नया किया होता..’ रोहित शेट्टी से निराश हुए फैंस, ‘Indian Police Force’ को बताया बकवास, बने Meme

Latest Posts

spot_img

you may like