Kshatriya समेत ठाकुरों पर बॉलीवुड में बनीं हैं ये बेहतरीन फिल्में

Best films  made in Bollywood on Thakurs including Kshatriya: अक्सर कहा जाता है कि बॉलीवुड में हमेशा ठाकुरों या राजपूतों को गलत तरह से पेश किया जाता है। लोग कहते हैं कि बॉलीवुड में ठाकुरों को हमेशा विलेन और नेगेटिव किरदारों में पेश किया जाता है। बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में ऐसा हुआ है, लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी फिल्में बनी हैं, जिनमें ठाकुरों या राजपूतों के गौरव को दिखाया गया है। तो आज हम आपको इन्हीं फिल्मों के बारे में बतायेंगे जिनमें ठाकुरों और राजघरानों को काफी अच्छे ढंग से दिखाया गया है।

बॉलीवुड में ठाकुरों पर बनी कुछ बेहतरीन फिल्में: 

1.राजपूत: साल 1982 में आई हिट फिल्म ‘राजपूत’, इस फिल्म में आजादी के बाद राजघरानों से छीने गए उनके राज के बाद का समय दिखाया गया है। इस फिल्म में धर्मेन्द्र, राजेश खन्ना और विनोद खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में यह राजपूत होते हैं। फिल्म में एक दूसरे राजपूत जयपाल सिंह (रणजीत) से के इर्द-गिर्द राजपूतों की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म को विजय आनंद ने डायरेक्ट किया था।

2.क्षत्रिय: सनी देओल, संजय दत्त, विनोद खन्ना और धर्मेन्द्र स्टारर फिल्म क्षत्रिय को साल 1993 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में दो राजघरानों की दुश्मनी की कहानी को दिखाया गया था। इस फिल्म का लास्ट फाइट सीन जिसमें सनी और संजय दत्त तलवार बाजी करते हुए नजर आते हैं, इस सीन पर थियेटर में खूब सीटियां बजी थीं।

3.बटवारा: साल 1989 में इस फिल्म को भी जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना और धर्मेन्द्र मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में धर्मेन्द्र ने समर सिंह का किरदार निभाया था, जोकि एक पुलिस ऑफिसर होता है। फिल्म में विनोद खन्ना ने एक जमींदार विक्रम सिंह का किरदार निभाया था। यह दोनों ठाकुर होते हैं और आपस में दोस्त होते हैं। लेकिन बाद में यह दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हो जाते है।

4. बुलन्दी:  साल 2000 में आई रजनीकांत और अनिल कपूर स्टारर यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म को टी. रामाराव ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में दो पीढियों की कहानी को दिखाया गया था। 

ये भी पढ़ें: Jawan  के डायरेक्टर ने Varun Dhawan की Bawaal पर बोली यह बात, जानिए दर्शकों को कैसी लगी यह फिल्म?

Latest Posts

spot_img

you may like